Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

Food News: थोड़ी थाड़ी देर में लगती है भूख, तो यहां देखें इन हेल्दी स्नैक्स को बनाने का तरीका

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। क्या आपको भी थोड़ी थाड़ी देर में भूख लगती है। ऐसी परेशानी में आपको ओवर ईटिंग की शिकायत हो सकती है। साथ ही ऐसे में पाचन खराब होने या वजन बढ़ने की संभावना रहती है। जरूरत से ज्यादा खाना भी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है लेकिन आप अपनी भूख को कंट्रोल नही कर पा रहे हैं और स्नैक्स खाकर अपना पेट भरते हैं। तो यह आपकी सेहत को और भी नुकसान दे सकता है। इसलिए यहां हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बनाना भी आसान है और लम्बे समय तक पेट भी भरा रखते है। साथ ही यह आपकी सेहत के लिए भी बहुत अच्छे होते है।

स्प्राउट्स

स्प्राउट्स में अंकुरित अनाज शामिल होता है। इसमें कुछ दालें, सोयाबीन, राजमा, ब्राउन चावल, क्विनोओ और जई शामिल हैं। स्पाउट्स में भरपूर फाइबर होता है, जो हमे ओवरइटिंग से रोकता है। यह मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा है। कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए और बार बार भूख लगने की समस्या से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद होता है।

ओट्स

ओट्स के सेवन से जल्द भूख नहीं लगती है। रेडी टू ईट खाने की तुलना में दलिया या ओट्स का सेवन लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है। इसमें कम कैलोरी और उच्च फाइबर पाया जाता है।

रोस्टेड मखाना

मखाना प्रोटीन, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्ब्स और आयरन से भरपूर होता है। मखाने में कैलोरी कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। मखाने के सेवन से लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है और भूख नहीं लगती है। मखाने को हल्का रोस्ट कर लें, चाहे तो नमक या पिसी काली मिर्च मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं।

भुने चने

फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरे चने में ज्यादा कैलोरी नहीं होती। साथ ही इसके सेवन से जल्दी पेट भर जाता है। ये मोटापा, मधुमेह और हृदय रोगों को रोकने में भी असरदार है। बार-बार भूख लगती है तो भुने चने का सेवन कर सकते हैं, पेट भरा भरा महसूस होगा।

फ्रूट चाट

फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, साथ ही गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक होते हैं। अगर दोपहर के खाने के बाद या डिनर से पहले आपको भूख लग जाए तो फलों को काटकर उसका सेवन कर सकते हैं। सेब, केला, अनार, संतरा, पपीता और मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा या खीरा आदि काटकर उसमें काला नमक, काली मिर्च या चाट मसाला मिलाकर खाएं। इसका स्वाद लजीज तो होता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img