Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

Health Tips: मेथी का पानी है बीमारियों का रामबाण इलाज, यहां जाने इसके फायदे

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। क्या आप जानते है आपकी रसोई में पाया जाने वाला एक आम मसाला आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं मेथी की। मेथी के छोटे-छोटे दानें कितने ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए मेथी खाने से कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। सिर्फ खाने से ही नहीं, बल्कि मेथी का पानी भी सेहत के लिए काफी लाभदायक है। खासकर सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से कई तरह के स्वास्थ लाभ मिल सकते हैं। तो आइए जानते है मेथी का पानी पीने के फायदे।

कैसे बनाएं मेथी का पानी

  • एक कप पानी में एक चम्मच मेथी के बीज डालें।
  • रात भर के लिए पानी में मेथी के बीज भिगो दें।
  • सुबह उठकर मेथी के बीजों को पानी से छान लें।
  • खाली पेट इस पानी को पिएं।

मेथी का पानी पीने के फायदे

पाचन में सुधार- मेथी पाचन के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसका पानी पीने से कब्ज को दूर करने में मदद मिलती है। यह पेट की समस्याओं, जैसे गैस, अपच आदि को भी कम करता है।

वजन कम करने में सहायता- मेथी पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी सहायता करता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल- मेथी पानी में क्रोमियम होता है जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

हार्ट हेल्थ- मेथी पानी में फोलिक एसिड होता है जो हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देता है। यह दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

मुंहासे की समस्याओं को कम करता है- मेथी पानी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है- मेथी पानी में विटामिन-ए होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।

दिमागी स्वास्थ्य को बढ़ावा- मेथी पानी में ट्रिप्टोफैन होता है जो दिमाग के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। यह तनाव और चिंता को कम करने में भी मदद कर सकता है।

किन बातों का रखें ध्यान?

  • मेथी के पानी का ज्यादा सेवन करने से दस्त की समस्या हो सकती है।
  • यदि आप किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो मेथी पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मेथी पानी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img