- शार्ट सर्किट के चलते भीषण लगी भयंकर आग
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शार्ट सर्किट के चलते महादेव मोर्टस व स्पेयर पार्ट्स के शोरूम में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत की जा रही है। अभी तक लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड पर गुलजारी मंदिर के निकट शामली निवासी कैलाश की महादेव मोटर्स के नाम से शोरूम है। मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे शार्ट सर्किट के चलते शोरूम में भीषण आग लग गई।
आसपास के लोगों ने आग की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी। सूचना पाते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुँची है। बताया जा रहा है कि शोरूम में पीछे गैराज भी है|
जहां करीब 15 से 20 गाड़ियां खड़ी थी। अभी गैराज तक आग नहीं पहुँची है। क्रेन की मदद से गाड़ियों को बाहर निकाला जा रहा है।

