Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

पूर्व मंत्री दारा सिंह हुए सपा में शामिल, जानिए- क्या बोले

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भाजपा सरकार में मंत्री रहे दारा सिंह चौहान रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस तरह अभिमन्यु को रोकने के लिए बड़े-बड़े महारथी लगाए गए थे वैसे ही अखिलेश को भी रोकने की कोशिश की गई है लेकिन वह सबको तोड़कर आगे निकल चुके हैं। सातवां द्वार तोड़कर वह विजय प्राप्त करेंगे।

दारा सिंह चौहान ने इस मौके पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़ों का हक मार रही है। आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। पिछड़े समाज के बच्चों का आरक्षण खत्म कर उनको शिक्षा से वंचित रखने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी घर वापसी हो रही है।

समाजवादी पार्टी उनका पुराना घर है। सभी दलित और पिछड़े समाज के लोग अब लामबंद हो गए हैं। यह सुनामी अब कोई रोकने वाला नहीं है। इस बार के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश भर के लोग यहां आ रहे थे पर उन्हें जगह-जगह रोक दिया गया है। मैं चौहान समाज के सम्मान के लिए सपा के साथ आया हूं। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास की बात की थी लेकिन विकास चंद लोगों का हुआ। लोगों को गुलाम बनाने की साजिश रची जा रही है लेकिन पिछड़ा समाज जाग गया है। कोई साजिश कामयाब नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में दलित-पिछड़ों को रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रदेश के नौजवानों व किसानों ने कभी भाजपा का साथ दिया था लेकिन भाजपा ने धोखा दिया। युवाओं पर लाठीचार्ज की जा रही है। इसकी कीमत भाजपा चुकाएगी। अब हर समाज के लोग सपा के साथ है।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि दलित और पिछड़े समाज के लोग समझ चुके हैं कि भाजपा निजीकरण की नीति पर काम कर रही है जिससे कि आरक्षण को खत्म किया जा सके और संविधान को कमजोर किया जा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img