Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

बाबा ज्वेलर्स सहित 15 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

  • मुख्य आरोपी को पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व भेज दिया था जेल

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: रिटायर्ड अधिकारी ने 70 लाख का आरोप लगाते हुए शनिवार को थाने पर बाबा ज्वेलर्स सहित 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी थी। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दिया। मुख्य आरोपी को पुलिस ने लगभग एक सप्ताह पूर्व जेल भेज दिया था। घटना के बाद से अन्य आरोपी लगातार फरार चल रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

सरधना रोड स्थित श्रद्धापुरी फेस दो निवासी रवि करण पुत्र ब्रह्म सिंह ने शनिवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि बाबा ज्वेलर्स सहित दो सर्राफ ने उसके साथ 70 लाख की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पीड़ित से सस्ता गोल्ड दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की थी। पीड़ित दो महीने से आरोपी सराफ विनीत वालिया व उसके साथियों से अपने पैसे वापस मांग रहा था। लेकिन आरोपी सराफ न तो पीड़ित का पैसा लौटा रहे थे और ना ही गोल्ड दे रहे थे। इसके बाद पीड़ित ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी थी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजेंद्र वालिया, राजबाला वालिया, विनीत वालिया, अमित वालिया, एकता वालिया, रूबी वालिया, सपना वालिया, दानिश अली, आबाद, नावेद, सलमान, बाबू दीप ज्वेलर्स के मालिक आशीष कपूर, न्यू मल्होत्रा ज्वेलर्स के मालिक अमीर चंद्र मल्होत्रा व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस ने लगभग 200 लोगों से 20 करोड़ के धोखाधड़ी के मामले में आरोपी सराफ विनीत वालिया को लगभग एक हफ्ता पूर्व जेल भेज दिया था।

06 3

आरोपी सर्राफ विनीत वालिया व उसके परिजनों सहित साथियों पर लगभग पांच मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। आरोपी सराफ विनीत वालिया को छोड़कर सभी आरोपी अपने घर से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार तभी दी जा रही है। जल्द फरार आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गैस चूल्हा बेचने के नाम पर महिला से नौ हजार ठगे

शहर में शातिर ठगों ने ठगी के नये नये फार्मूले बनाकर घरेलू महिलाओं को ठगना शुरु कर दिया है। चूल्हा बेचने के नाम पर ठगी करने का एक मामला प्रकाश में आया है। चार ठगों ने लालकुर्ती में एक घरेलू महिला को गैस चूल्हा बेचने के नाम पर पहले झांसे में लिया और उसे दो हजार कीमत का सामान पकड़ाकर नौ हजार रुपये लेकर फरार हो गए। महिला ने ठगी के मामले में थाना लालकुर्ती पर तहरीर दी है।

लालकुर्ती थाना क्षेत्र हंडिया मोहल्ला निवासी जायदा पत्नी ताहिर रविवार सुबह अपने घर के गेट पर बैठी थी। तभी बाइक पर दो युवक अपने साथ कुछ सामान लेकर वहां आये और जायदा से बोले बहन जी आपको गैस चूल्हा चाहिए। जायदा के यहां शादी थी। इसलिए जायदा ने गैस चूल्हे की कीमत पूछी। इस पर बाइक सवार बोले साढ़े नौ हजार रुपये में देंगे। इस पर महिला ने कहा कि साढ़े नौ हजार रुपया ज्यादा है। इस बीच बाइक पर दो अन्य युवक गैस चूल्हा लेकर वहां आ गए। उन्होंने महिला के सामने बाइक वालों से पूछा कि तुम कितने का गैस चूल्हा दे रहो हो।

इस पर बह बोले साढ़े नौ हजार का देंगे। तभी दोनों युवक महिला से बोले बहन जी हम नौ हजार रुपये में चूल्हा देंगे। चारों ने ठगों ने महिला को अपने झांसे में ले लिया और एक गैस चूल्हा व अन्य सामान महिला को नौ हजार में दे दिया और फरार हो गए। महिला ने गैस चूल्हे सहित अन्य सामान को अपने घर में दिखाया तो उसकी कीमत दो हजार रुपये की भी नहीं थी। इस पर महिला ने थाना लालकुर्ती पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने महिला से ठगों के बारे में जानकारी की है। उधर ठगों की बाइकों को नंबर पुलिस ने नोट कर जांच शुरु कर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img