Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

Amrish Puri: मोगैंबो से भैरोसिंह तक, अमरीश पुरी के दमदार किरदार, जो आज भी याद किए जाते हैं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के महान अभिनेता अमरीश पुरी का आज, 22 जून को जन्मदिन है। अगर वह जीवित होते, तो आज अपना 93वां जन्मदिन मना रहे होते। खलनायक की भूमिकाओं को नई पहचान देने वाले अमरीश पुरी ने अपने करियर में लगभग 450 फिल्मों में अभिनय किया और भारतीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में भी अपनी खास छाप छोड़ी। 1980 और 1990 के दशक में उन्होंने हिंदी सिनेमा में जिस तरह से खलनायकी को निभाया, वह आज भी याद किया जाता है। अमरीश पुरी को फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा जा चुका है। अमरीश पुरी के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके ऐसे किरदारों के बारे में जिससे उन्हें खूब पहचान मिली।

‘प्रेम पुजारी’ से की करियर की शुरूआत

अमरीश पुरी ने साल 1970 में फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की। साल 1987 में अनिल कपूर की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ रिलीज हुई। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने मोगैंबो का किरदार निभाया था। अमरीश पुरी ने इस फिल्म में विलेन के रूप में जान डाल दी थी। साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म ‘नगीना’ में भी अमरीश पुरी ने भैरोनाथ का किरदार बखूबी निभाया था। साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म ‘करण अर्जुन’ में अमरीश पुरी ने ठाकुर दुर्जन सिंह का किरदार निभाया। उन्हें इस किरदार में खूब पसंद किया गया।

‘तहलका’ में की दमदार अदाकारी

इसी तरह से अमरीश पुरी ने 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘तहलका’ में दमदार अदाकारी की। इसमें इनके रोल को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में वह जनरल डोम की भूमिका में थे। साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘सौदागर’ में अमरीश पुरी ने चुनिया मामा का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को लोग आज भी याद करते हैं। शाहरुख खान की फिल्म कोयला 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने ‘राजा साहब’ का किरदार निभाया था।

काजोल के पिता का निभाया रोल

साल 1995 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को कौन भूल सकता है। फिल्म में अमरीश पुरी ने काजोल के पिता का रोल निभाया था। फिल्म में उन्होंने एक सख्त पिता का किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म के आखिर में उनका दिल पिघल जाता है। साल 1997 में शाहरुख खान की फिल्म ‘परदेस’ में भी अमीरीश पुरी ने बेहद सख्त पिता का रोल निभाया था। इस रोल में उन्हें खूब पसंद किया गया।

राजनीतिज्ञ के रूप में जमे अमरीश पुरी

अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ (2001) को बॉलीवुड की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म में अमरीश पुरी ने एक भ्रष्ट सीएम का किरदार निभाया था। उन्हें इस रोल में खूब पसंद किया गया। साल 2001 में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ को खूब पसंद किया गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी खूब चली। इस फिल्म में उन्होंने एक पाकिस्तानी पिता का रोल निभाया। फिल्म में उन्होंने सनी देओल को टक्कर दी।

कब हुआ निधन?

22 जून 1932 को पंजाब में पैदा हुए अमरीश पुरी ने बॉलीवुड में 1967 में कदम रखा। उनका करियर 2005 तक चलता रहा। फिल्मों में विलन का किरदार निभाने वाले अमरीश पुरी असल जिंदगी में बहुत नर्मदिल इंसान थे। अमरीश पुरी अपने आखिरी दिनों में ब्लड कैंसर से पीड़ित हुए। कुछ वक्त बाद वह कोमा में चले गए। अमरीश पुरी ने जनवरी साल 2005 में आखिरी सांस ली। अपने जाने के साथ वह हिंदी सिनेमा में एक शून्य छोड़ गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img