Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

गड्ढा मार्केट एक सप्ताह में किया जाएगा शिफ्ट

  • रैपिड रेल के अधिकारियों ने गड्ढा मार्केट की दुकानों पर चस्पा किए नोटिस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रैपिड रेल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में शास्त्री की मूर्ति के पास जो गड्ढा मार्केट के नाम से प्रचलित है, उसको शिफ्ट किया जा रहा है। रैपिड रेल के अधिकारियों ने मंगलवार को गड्ढा मार्केट की दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए। नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि व्यापारियों को मुआवजा दे दिया गया है। आप सात दिन के भीतर दुकानों को शिफ्ट कर ले, अन्यथा इन दुकानों पर बुलडोजर चलाकर जगह को समतल कर दिया जाएगा। इस नोटिस से व्यापारियों के सपने बिखरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, गड्ढा मार्केट के व्यापारियों का कारोबार अच्छा चल रहा था, लेकिन अब इनको शिफ्ट करने के बाद जिस स्थान पर दुकानदार जा रहे हैं, वहां उनका कारोबार चलेगा या नहीं। यह बड़ा सवाल। इसको लेकर व्यापारी परेशान है और आहत भी है, लेकिन रैपिड रेल का कार्य शहर के विकास से जुड़ा हुआ है, इसलिए विरोध में नहीं कर पा रहे हैं। रैपिड रेल की तरफ से 60 व्यापारियों को दुकानों का मुआवजा दे दिया गया है।

बताया गया कि महिला दुकानदार को पुरुष दुकानदार से 25 हजार का मुआवजा ज्यादा दिया गया है। ऐसी स्थिति में मुआवजा प्राप्त करने के बाद दुकानदारों के सामने दुकानों को खाली करने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं बचा है। अब रैपिड रेल ने जो नोटिस चस्पा किया है, उसमें 7 दिन का समय खाली करने के लिए दिया गया है। इस बीच दिए गए समय अनुसार दुकानों को खाली करना होगा। यदि किसी ने दुकान खाली नहीं की तो उस पर बुलडोजर चलाया जा सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img