Thursday, April 16, 2026
- Advertisement -

नए सत्र से खेलों की होगी जोरदार वापसी

  • शहर में होंगी नेशनल और स्टेट स्तरीय प्रतियोगिताएं, जून में होनी है कुश्ती की नेशनल प्रतियोगिता

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना काल के बाद खेल जगत पर गहरा असर देखने को मिले। सभी खेल और खिलाड़ियों के लिए भी यह समय कठिन भरा रहा। लेकिन आगामी सत्र से खेल जगत फिर से गुलजार हो सकता है। शहर को राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिता मिलेंगी। जिसका काफी समय से सभी खिलाड़ियों को इंतजार भी है। कुश्ती, एथलेटिक्स और बॉक्सिंग जैसे खेलों में शहर को बड़ी प्रतियोगिताएं मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं।

कोरोना टीकाकरण शुरु हो चुका है, ऐसे में हालात भी धीरे-धीरे सामान्य होने की ओर बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए खेल मैदान भी नए सत्र से दोबारा प्रतियोगिताएं कराने के लिए तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि फिलाहल कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से कोई भी प्रतियोगिता प्रस्तावित नहीं है, लेकिन खेल संघों ने आगामी महीनों में खेल प्रतियोगिताएं कराने के लिए कमर कस ली हैं।

शहर को राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के साथ नॉर्थ जोन भी मिल सकता है। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि हाल ही में हम लगभग सभी वर्गों की प्रतियोगिताओं करा चुके हैं, लेकिन जल्द ही अंडर 12 एथलेटिक प्रतियोगिता कराने की तैयारियों में भी संघ जुटा हुआ है। जो कि मार्च के महीने में कराई जा सकती है। इसके अलावा बताते चलें कि शहर को नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता मिलने की भी संभावनाएं प्रबल हैं। जिसकी पूरी कोशिश संघ द्वारा की जा रही है।

17 6

जून में होगी नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रुस्तम-ए-जमां दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में कोरोना काल के चलते कोई प्रतियोगिता अभी तक नहीं कराई जा सकी है, लेकिन अब हालांत सामान्य की ओर बढ़ने लगे हैं, ऐसे में रुटीन का अभ्यास भी स्टेडियम में जोरों पर चल रहा है।

कुश्ती कोच डा. जबर सिंह सोम ने बताया कि फिलहाल कोई स्टेट और जिला स्तर की प्रतियोगिता अभी प्रस्तावित नहीं है। लेकिन जून महीने में नेशनल प्रतियोगिता कराने की तैयारी है। ऐसे में अगर स्थिति सामान्य रही तो प्रतियोगिता को अच्छे स्तर पर कराया जाएगा।

16 6

बॉक्सिंग की स्थित नाजुक

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कभी टॉप खेलों में शुमार बॉक्सिंग की स्थिति इन दिनों नाजुक मोड़ से गुजर रही है। बॉक्सिंग हॉल से रिंग हटाकर बाहर कर देने के बाद से स्टेडियम में कोई बड़े स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो सका है।

गौरतलब है कि स्टेडियम में पहले नेशनल और राज्य स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा चुका है। बॉक्सिंग कोच व उपक्रीड़ाधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बॉक्सिंग के लिए फिलहाल काई प्रतियोगिता प्रस्तावित नहीं है, लेकिन एसोसिएशन जल्द ही प्रतियोगिता करोन पर अभी विचार कर रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE 10th Result 2026: उमंग App पर अपडेट, इन 5 तरीकों से चेक करें अपना परिणाम

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट आपका हार्दिक स्वागत...

मानसिक स्वास्थ्य के लिए घातक ध्वनि प्रदूषण

राजेंद्र चतुर्वेदी सन1943 में ब्रिटेन के वैज्ञानिकों का ध्यान पहली...

उम्र को झुठला सकता है आहार

भाषणा बांसल आपके चेहरे की झुर्रियां अक्सर आपकी बढ़ती उम्र...

भाड़े की भीड़ में यूट्यूबर

भारतीय लोकतंत्र में अफवाहों के आधार पर नित्य ही...

चुनाव निपटते ही बेकाबू हो सकती है महंगाई

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के...
spot_imgspot_img