जनवाणी संवाददाता |
खतौली: जैन धर्म के सर्वोच्च तीर्थ स्थान सम्मेद शिखर जी पार्श्वनाथ पर्वत को सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में रिसभ विहार दिल्ली में आमरण अनशन पर बैठे विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन व रूचि जैन को खतौली जैन समाज ने अपना समर्थन दिया। खतौली जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल में पारस जैन पूर्व चेयरमेन पालिका खतौली प्रवीण जैन पंसारी, सतेंद्र जैन बस वाले,राजकुमार जैन प्रवक्ता आर्जव जैन के नेतृव में जैन समाज के लोग आमरण स्थल पहुंचे और अपना समर्थन दिया है।
गौरतलब है कि शिखर जी झारखंड में स्थित हैं जो जैन समाज का सदा काल रहने वाला तीर्थ स्थान है। जो सर्व विदित है लाखो यात्री वहां पूरे देश से जाते है सरकार ने इसे पर्यटन स्थल घोषित किया है जिससे वहां मांस ,शराब आदि का सेवन हो जाएगा जो अहिंसक जैन समाज के सिद्धांत के विपरीत हैं।
इसी श्रृंखला में पूरे देश मे प्रदर्शन हो रहे हैं। खतौली में 30 दिसंबर को सकल जैन समाज और जैन क्रांतिकारी एकता मंच व जैन एकता क्रांतिकारी मंच युवा मोर्च के नेतृत्व में एक शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रैली निकाली जायेगी। और एसडीएम को ज्ञापन दिया जायेगा।

