Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

श्मशान, कब्रिस्तान व धर्म स्थलों के मार्गो को ठीक कराएं: नगरायुक्त

  • निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग वाली फर्माे के खिलाफ एफआईआर कराएं

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: पिछले एक-दो महीने में जो सड़कें-नालियां निर्माण के बाद बैठ गई हैं, ऐसे मामलों में सम्बंधित फर्मो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश नगरायुक्त संजय चौहान ने मुख्य अभियंता निर्माण को दिए है। इसके अलावा निर्माण सम्बंधी जिन मामलों में तीन महीने से अधिक वर्कऑर्डर हो चुके हैं और कार्य पूरा नहीं हुआ है, ऐसी फर्मो को डिबार करने के निर्देश भी उन्होंने दिए है।

नगरायुक्त संजय चौहान आज निगम कार्यालय में संभव जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने निर्माण सम्बंधी कार्यो में तेजी लाने के साथ उक्त निर्देश दिए। आज जनसुनवाई के दौरान 5 शिकायतें आई जिनमें से तीन का उन्होंने तत्काल निस्तारण कराया। नगरायुक्त ने श्मशान, कब्रिस्तान व धर्म स्थलों को जाने वाले मार्गो को ठीक कराने के भी आदेश दिए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था जल निगम व जलकल विभाग के अधिकारियों से महानगर में ओवर हैड टैंक व नलकूपों आदि की संख्या और उनके संचालन के सम्बंध में भी जानकारी ली।

उन्होंने जलनिगम के अधिशासी अभियंता रुचिर यादव से यह जानकारी ली कि अमृत-2.0 योजना में कितने ओवरहैड टैंक बनाये जाने प्रस्तावित हैं। नगरायुक्त ने पीओ डूडा से पीएम स्वनिधि योजना में दस हजार, बीस हजार व पचास हजार ऋण वाले वेंडरों के रजिस्ट्रेशन की संख्या व दिये गए ऋण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने महानगर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए।

जनसुनवाई में वार्ड 10 न्यू प्रणव विहार नवादा रोड निवासी पवन कुमार ने न्यू प्रणव विहार में तथा वार्ड 27 दानिश कॉलोनी निवासी मकसूद ने भी दानिश कॉलोनी में पानी की पाईप लीकेज ठीक कराने की शिकायत की, जिस पर अवर अभियंता जल को भेजकर दोनों स्थानों पर तुरंत लीकेज ठीक कराया गया। इसके अलावा वार्ड 60 खाताखेड़ी के सलमान ने प्रार्थना पत्र देकर फातिमा मस्जिद के निकट नालियों की साफ सफाई कराने की मांग की जिस पर सफाई निरीक्षक व कर्मचारियों को भेजकर नालियों की साफ सफाई करा दी गयी।

वार्ड 10 नवादा रोड हरि नगर कॉलोनी निवासी गोपाल ने कॉलोनी में सड़क पर सेप्टिक टैंक बनाकर अतिक्रमण करने की ओर ध्यान दिलाया। जिस पर नगरायुक्त ने प्रवर्तन दल प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। वार्ड 34 इलाहीपुरा पंजाबी बाग निवासी यतेंद्र कुमार ने हकीकत नगर बिजलीघर के निकट नालियों की साफ सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर क्षेत्र के सफाई निरीक्षक को स्थलीय निरीक्षण कर सफाई कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, एस के तिवारी, मृत्युंजय, के अलावा मुख्य अभियंता निर्माण व अन्य सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img