- एमडी कॉलेज में रासेयो के सातवें दिवस का किया आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एमडी कॉलेज आफ हायर एजुकेशन निकट चामुंडा मंदिर में राष्टीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने गांव- गोकलपुर की चुंगी, घेर रामबाग, कादरपुर जसवंत (तिवड़ी) में महिला सशक्तीकरण के रूप मे बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक डा. विदित चौधरी ने सरस्वती मां के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया। शिविर में शिविरार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। शिविर दो मार्च से शुरू हुआ और आठ मार्च तक आयोजित हुआ। महाविद्यालय के प्रबंधक डा. विदित चौधरी ने कहा कि महिला किसी एक क्षेत्र विशेष के लिए बाध्य नहीं है।
आज हर क्षेत्र में महिला अपना मुकाम बना रही हैं। आज महिलाओं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है सरकारी नौकरी या खुद का बिजनेस में महिला बढचढ कामयाबी हासिल कर रही है, महिला समाज सेवा करने से भी पीछे नहीं है। कार्यक्रम अधिकारी शफक रिजवी ने कहा कि आज के दौर में महिला किसी से कम नहीं है।
ऐसा कोई काम नहीं है जो आज की महिलाएं न कर पाए मगर आज भी कुछ लोगों की पिछली सोच के कारण महिलाओ को कम आकां जाता है। ऐसे लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। कार्यक्रम अधिकारियों ने अपने-अपने इकाई का सफल संचालन किया। कार्यक्रम मे प्रीती सेतिया, जितेंद्र विश्नोई, सुरभि अग्रवाल, प्राची त्यागी, डा. अमित चिकारा आदि उपस्थित रहें।

