Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

फूलों की बारिश के बीच अन्नू रानी का भव्य स्वागत

  • जनप्रतिनिधियों और एसडीएम ने किया अन्नू का स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को कांस्य पदक दिलाने वाली भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी बुधवार के अपने घर पहुंची। इस दौरान जन प्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी और क्षेत्र के लोगों ने मानों पलकों पर बैठाकर अन्नू का स्वागत किया।

04 11

कंकरखेड़ा से लेकर अन्नू के घर तक फूलों की बारिश नहीं रुकी। पहले कंकरखेड़ा इसके बाद दबथुवा और फिर बहादरपुर में अन्नू के सम्मान में भव्य कार्यक्रम हुआ। सभी जमा लोगों ने अन्नू को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। हजारों लोगों में महिलाओं की संख्या भी कम नहीं रही।

बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अन्नू रानी कंकरखेड़ा पहुंची। जहां विभिन्न संगठन व क्षेत्र के लोगों ने खिलाड़ी का भव्य स्वागत किया। इसके बाद यहां से दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली व गाड़ियों का काफिला दबथुवा गांव के निकला। दबथुवा में दो स्थानों पर अन्नू के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

05 10

इस दौरान मुख्य रूप से एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज व पूर्व विधायक जितेंद्रपाल सतवाई ने स्मृति चिह्न देने के साथ ही 11-11 हजार रुपये नकद इनाम देकर अन्नू रानी का सम्मान किया। यहां से अन्नू का काफिला बहादरपुर उनके घर के लिए रवाना हुआ।

घर पहुंचते ही मां मुन्नी देवी ने आरती व तिलक करके अन्नू का गृह प्रवेश कराया। यहां आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी व एसडीएम अमित गुप्ता ने अन्नू रानी को नोटों की माला पहनाने के साथ ही बुके और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। गौरव चौधरी ने कहा कि अन्नू रानी पर आज पूरे देश को गर्व है। उन्होंने दुनिया में देश का मान बढ़ाने का काम किया है।

06 10

वहीं, अन्नू रानी ने भी युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कभी भी संघर्ष करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़े तो मंजिल जरूर मिलती है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि कपिल शर्मा, प्रदीप हुड्डा, मेजर नवनीत, सचिन पंघाल, अजय दबथुवा, मलूक प्रधान, तेजवीर प्रधान, जगेंद्र चौधरी, ओमबीर, कृष्णपाल प्रधान, मुंशी, सतेंद्र, रामबीर, सुंदर कश्यप, राजेंद्र सिंह, राजकुमार सांगवान आदि मौजूद रहे।

रूपल भी पहुंची अन्नू से मिलने

वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली खिलाड़ी रूपल चौधरी भी अन्नू रानी को बधाई देने उनके घर पहुंची। जहां स्वागत कार्यक्रम में रूपल चौधरी को भी सम्मानित किया गया।

अन्नू का युवाओं को संदेश

अन्नू रानी ने कहा कि कॅरियर के शुरुआती समय में उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उस समय कोई सरकारी मदद भी नहीं मिल पाती है। बांस की जैवलिन से अभ्यास करना होता था और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए ट्रेन से नीचे लेटकर भी सफर करना होता था।

समाज का देखते हुए पिता भी नहीं चाहते थे कि वह खेल में जाए। प्रभात आश्रम की टीम ने परिवार को भरोसा दिलाया। कई बार आसपास कोई उम्मीद नहीं होने के बाद भी अपनी लक्ष्य से पीछे नहीं हटी। दिन रात मेहनत का नतीजा है कि आज सभी के आशीर्वाद से इस मुकाम पर है। अन्नू रानी कहा कि युवा मेहनत करने से पीछे नहीं हटें।

08 10

आज सरकार द्वारा भी खिलाड़ियों की मदद के लिए तमाम व्यवस्था की जाती हैं। कभी कभी ऐसा समय आता है कि खेल छोड़ दिया जाए। उस समय यदि दृढ़ संकल्प करके आगे बढ़ा जाए तो सफलता एक दिन जरूर मिलती है। इसलिए युवा मेहनत करके खेलों में आगे आएं और देश का पूरी दुनिया में नाम रोशन करें।

नहीं है विधायक के पास टाइम

सिवालखास के रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद के पास टाइम नहीं हैं। राष्टÑीय स्तर पर पदक जीतकर घर लौटी अन्नू का बुधवार को भव्य स्वागत कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में अन्नू को आशीर्वाद देने के लिए रालोद विधायक के पास समय नहीं हैं। यही वजह है कि भाजपा के नेता तो पहुंचे,लेकिन रालोद विधायक अन्नू के घर नहीं पहुंचे। ये चर्चा का विषय भी बना रहा। अन्नू के स्वागत कार्यक्रम में पूरा गांव जुटा हुआ था।

आसपास के गांव के लोग भी आये हुए थे। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम से रालोद ने दूरी बनाये रखी। आखिर ऐसा क्यों किया, ये लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ था। जनता ने विधायक को चुनकर विधानसभा में तो भेज दिया, लेकिन उनके पास राष्टÑीय खिलाड़ी के सम्मान में जो कार्यक्रम हुआ, उसमें पहुंचने का भी टाइम नहीं हैं।

अमित अग्रवाल ने किया अन्नू का स्वागत

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि मेरठ की बेटी अन्नू रानी ने कॉमनवेल्थ खेल में जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर गांव से लेकर देश तक का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। अन्नू रानी सरधना तहसील के गांव बहादरपुर की रहने वाली है। कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक भारत की झोली में डाल कर अन्नू रानी ने कमाल कर दिखाया है।

01 10

कांस्य पदक विजेता अन्नू रानी का जोरदार स्वागत

कंकरखेड़ा: सरधना के बहादरपुर गांव निवासी अन्नू रानी ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर मेरठ के साथ-साथ भारत का नाम रोशन किया है। इसी उपलब्धि पर बुधवार को सरधना रोड स्थित फर्नीचर हाउस पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी का फूल माला उसे जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के संयोजक अरविन्द गुप्ता ने बताया कि अन्नू रानी उनके गांव की ही बिटिया हैं। अपने गांव की बेटी ने दुनिया में गांव का नाम रोशन किया हैं।

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री संजीव जिंदल ने किया। इस दौरान एमएलसी और भाजपा प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विवेक रस्तोगी, कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल, पार्षद राजेश खन्ना, ओलम्पियन सचिन चौधरी, अनिल गुप्ता, संजय गुप्ता, नीरज जिटौली, बाबू रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img