Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

हिमाचल टीम का बैटिंग के दम पर शानदार कमबैक

  • यूपी की टीम को जीत के लिए मैच के अंतिम दिन सात विकेट के सहारे बनाने होंगे 108 रन
  • अर्जुन ने जड़ा शतक, दो रन से चूके दक्ष 98 रन पर आउट होकर पवेलियन लौटे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कूच बिहार अंडर-19 ट्रॉफी के मैच में हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को रोचक स्थिति में पहुंचा दिया है। जिसमें अर्जुन ने शतक लगाया, तो दक्ष 98 रन पर आउट होने के कारण केवल दो रन से सेंचुरी पूरी करने से चूक गए। अब इस मैच का नतीजा चौथे दिन निकालने की संभावना बन गई है।

इस मैच को जीतने के लिए यूपी टीम को 172 रन का लक्ष्य मिला है, लेकिन टीम तीन विकेट भी गंवा चुकी है। पहले दिन पिछड़ने के बाद दूसरे और तीसरे दिन हिमाचल प्रदेश की टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में कम बैक करने का प्रयास किया है।

भामाशाह क्रिकेट मैदान पर कूच बिहार अंडर-19 ट्रॉफी मैच में तीसरे दिन अर्जुन वाधवा और सात्विक कटोच ने बल्लेबाजी की बागडोर संभाली। जिसमें अर्जुन ने 101 रन बनाकर शतक ठोका, वहीं सात्विक का विकेट 27 रन के स्कोर पर गिर गया। अर्पित सिंह बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। उज्जवल शर्मा ने 22 रन जोड़े। इसके बाद अर्जुन वाधवा का साथ देने के लिए दक्ष नारायण ने बैटिंग संभाली,

13 17

और इस जोड़ी ने 115 बॉल खेलते हुए 48 रन की पार्टनरशिप की। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से दक्ष नारायण शतक से चूक गए, और 98 के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके बाद परवल प्रताप ने 25 रन बनाए। अक्षत कंवर दो, सिद्धक ढिल्लन चार, साहिल शर्मा आठ और प्रिंस गौतम तीन रन के स्कोर पर पेवेलियन लौट गए।

इस तरह दूसरी पारी में 324 रन बन चुकी हिमाचल प्रदेश की टीम ने यूपी की टीम को जीत के लिए 173 रन का टारगेट दिया है। जिसमें लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश के दूसरी पारी में बनाए गए 65 रन की पारी में मानव सिंधु 21 रन बनाकर नॉट आउट है। वहीं काव्य तेवतिया चार, यीशु प्रधान कप्तान और सार्थक लोहिया 18-18 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। जहां पहले ऐसा लग रहा था कि चार दिन के मैच में तीसरे दिन ही कोई परिणाम निकल सकता है,

वहीं हिमाचल के बल्लेबाजों ने 324 रन बनाकर मैच को न केवल चौथे दिन तक खेल को आगे बढ़ा दिया है, वहीं मैच को रोचक भी बना दिया है। अब स्थिति यह है कि यूपी की टीम को सात विकेट के दम पर अभी जीत के लिए 108 रन बनाने होंगे। वहीं हिमाचल प्रदेश की टीम को गेंदबाजी के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करके मैच को अपने पक्ष में करने का प्रयास करना होगा। गौरतलब है कि यूपी की टीम ने पहली पारी के आधार पर हिमाचल प्रदेश पर 152 रनों की बढ़त हासिल की।

लेकिन हिमाचल के साहिल शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए यूपी के सात खिलाड़ियों को पवेलियन भेजकर उम्मीदों को फिर से कायम कर दिया। वहीं रविवार को हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाजों ने स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल की है। अब सोमवार को चौथे दिन मैच का कोई न कोई परिणाम निकलने की पूरी संभावना बन गई है, और यह यूपी अथवा हिमाचल प्रदेश किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img