Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

बोर्ड परीक्षा 2024 के सीबीएसई बच्चों के लिए ज्ञानोत्सव 2023 का आयोजन संपन्न

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: हेरिटेज पब्लिक स्कूल बसेडा में सीबीएसई स्कूलों कि जनपद स्तरीय प्रिंसिपल मीट व सभी स्कूलों से आए 2024 बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले लगभग 800 बच्चों व 105 सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों का प्रोग्राम ज्ञानोत्सव 2023 बड़े हर्ष के साथ आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि सीबीएसई के जॉइंट सेक्रेटरी व रीजनल ऑफिसर डॉ रणबीर सिंह जी रहे।

प्रोग्राम के प्रथम सत्र में रणबीर सिंह जी का स्कूल बैंड की धुन पर स्वागत किया गया। बच्चों द्वारा उन्हें सलामी भी दी गई। रीजनल ऑफिसर द्वारा बच्चों को अपने संबोधन में अनेकों उदाहरण देकर जीवन में कठिन हालातो में भी सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि जीवन में आप अगर निश्चय कर ले और सच्चे मन से प्रयास करें तो आप अवश्य ही ऐसा कुछ कर लेंगे जिससे आपका देश व परिवार आपके ऊपर गर्व करेंगा।

उन्होंने कहा कि हालात कैसे भी हो, आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को अपने जीवन में अपनी संस्कृति, संस्कार व नैतिक मूल्यों को सर्वाधिक महत्व देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को नंबरों की दौड़ से हटकर कुछ नया सीखने और स्किल्ड शिक्षा पर जोर दिया।

उन्होंने बच्चों को समय का मूल्य समझ कर उसके उचित प्रबंधन पर जोर दिया उन्होंने गूगल पर नहीं अपनी किताबें पर विश्वास करने पर जोर दिया व टीचर्स पर भरोसा करने के लिए बच्चों को समझाया। सर द्वारा बच्चों के अनेकों प्रश्नों का भी उत्तर दिया गया। रणवीर सिंह जी ने बच्चों की अनेकों शंकाओं व समस्याओं का भी बड़ा सटीक जवाब देकर उनका निराकरण किया।

उन्होंने बच्चों से आगामी परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन की अपील की। बच्चों द्वारा श्री रणवीर सिंह जी का आभार प्रकट किया गया। प्रोग्राम के द्वितीय सत्र – प्रिंसिपल मीट में सर्वप्रथम स्कूल प्रिंसिपल अनु मलिक जी द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि व समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि श्री रणवीर सिंह जी व स्कूल प्रबंधक श्री नीरज बालियान जी द्वारा एशियाड कबड्डी गोल्ड मेडलिस्ट अर्जुन देशवाल व उसके गुरु उपेंद्र मलिक जी (प्रो कब्बडी में टीम यू. पी. योद्धा के कोच) व धर्मेंद्र देशवाल जी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इसके उपरांत रणबीर सिंह जी द्वारा उपस्थित प्रधानाचार्यों को बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी में बच्चों के उच्च प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को बच्चों के लिए उनका आदर्श बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखार कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करने के महत्व को समझाया। उन्होंने इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन व सहोदय स्कूल काम्प्लेक्स द्वारा जिले स्तर पर सभी स्कूलों को साथ लेकर भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताएं करने के लिए उनकी प्रशंसा की।

इसी क्रम में रणबीर सिंह जी व स्कूल प्रबंधन द्वारा सीबीएसई से चयनित प्रिंसिपल्स को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इस क्रम में सहारनपुर से सीबीएसई प्रिंसिपल शगुन जैन, सीमा सिंह, जगदीश सिंह, फौजिया खान एवं डॉ चित्रा जोशी व बिजनौर से सीबीएसई प्रिंसिपल पूनम सिंह एवं मनोज कुमार पांडा व हरिद्वार से मनोज कुमार कपिल एवं रुड़की से रमनजीत स्वरूप जी व मुजफ्फरनगर से श्रीमती चंचल सक्सेना जी को एक्सीलेंट एजुकेटर 2023 के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्रिंसिपल मीट को विशेष रूप से वचन सिंह वर्मा जी, श्री प्रमोद त्यागी जी, श्रीमती अनीता दत्ता जी,सतबीर सिंह जी, शिवकुमार जी , चंचल सक्सेना जी व अनिल आर्य जी द्वारा संबोधित किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा अर्जुन देशवाल के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका व आर्मी गर्ल्स के प्रोग्राम, वाणी व ग्रुप द्वारा रणवीर सिंह जी के जीवन पर आधारित गीत व महाभारत आधारित मनोरम नाटिका बच्चो द्वारा प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया गया।

कार्यक्रम में दुष्यंत त्यागी,संदीप मलिक,विराज तोमर,सुघोष आर्य, अनघ सिंगल, अतुल बालियान, के के आनंद, मनीष कुमार, अरविंद बालियान विशेष बालियान, हरेंद्र मलिक, अर्जुन निर्वाल, विश्व रतन एवं मुजफ्फरनगर के सीबीएसई स्कूलों के समस्त प्रधानाचार्य व मैनेजर्स उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img