जनवाणी संवाददाता |
शाहपुर: गांव बरवाला में आई बारात में कसौली निवासी सकर्पियो कार पलट जाने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमे से गम्भीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गांव कसौली निवासी रामबीर पुत्र इमारत, अनिल पुत्र जबरसिंह, पोपन पुत्र इमरत , राहुल पुत्र ऋषिराज, रवि पुत्र ओमपाल आदि बरवाला गांव में बारात में आये हुए थे।
उक्त लोग अपनी सकर्पियो कार में बैठकर गांव तावली में अपनी रिश्तेदारी में मिलने भी गए। जब ये लोग तावली से बरवाला जा रहे थे तो अचानक सकर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने से कार में सवार आधा दर्जन सभी लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने घायलों को सीएचसी शाहपुर में भर्ती कराया। जंहा से गम्भीर रूप से घायल उक्त पांच लोगों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

