Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

लड़का-लड़की के साथ मारपीट कर उठा ले गए आधा दर्जन लोग

  • सहेली के घर ईद मिलन पर शीर देने गई थी लड़की और उसका भाई
  • छोटे भाई ने घर पहुंचकर कुछ बताया जिस पर पहुंचे थे परिजन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शहर के मोहल्ला रामशाला गणेश चौक में विशेष समुदाय के कुछ युवकों ने एक लड़का लड़की को पकड़कर उनके साथ मारपीट की। आधा दर्जन युवक उक्त लड़के को मारपीट कर अपने साथ ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर भीड़ को तितर बितर किया। वहीं काफी खोजबीन के बाद लड़के को बरामद कर लिया। उधर लड़के की मां ने कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में आधा दर्जन नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

शुक्रवार की शाम को शामली कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला रामशाला गणेश चौक से कुछ युवक एक लड़का-लड़की के साथ मारपीट करते हुए उन्हें उठाकर ले गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर मोहल्ले में जमा भीड़ को बल प्रयोग कर तितर बितर करते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया।

जांच करने पर पता चला कि एक लड़की गली में अपनी सहेली से बात कर रही थी जिसके बाद कुछ युवक आए और लड़की और वहीं पर बाइक धो रहे युवक के साथ मारपीट करते हुए ले गए। उधर, लड़के की मां कृष्णा पत्नी जितेंद्र कुमार कश्यप ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि राजो मोहल्ला निवासी एक लड़की उनके पड़ोस मोहल्ला रामशाला गणेश चौक में अपनी सहेली के पास ईद मिलन के चलते शीर देने आई थी।

लड़की के साथ उसका छोटा भाई भी था। दोनों सहेलियां गली में खड़ी होकर हंसी ठिठौली कर रही थी। वहीं गली में उसका पुत्र बाइक धो रहा था। पड़ोस के नाते लड़के ने भी कोई मजाक कर दिया। आरोप है कि लड़की के साथ आया उसके छोटे भाई ने अपने घर जाकर कुछ बता दिया।

जिसके बाद लड़की के परिजनों में आमिर, रुस्तम पुत्रगण रिफाकत, सोनू, शमसीर, मोनू पुत्रगण अशरफ, रिहान पुत्र शहजाद व हुस्नो पत्नी अशरफ, नाजुक पत्नी शहजाद, जिन्नत पत्नी शफीक अपने साथ 50-100 अज्ञात लोगों को लेकर वहां पहुंचे। जिन्हें देखकर महिला का लड़का सीढ़ियों से छत पर भाग गया।

उक्त लोगों ने उसके लड़के और अपनी लड़की को पकड़ लिया और मारपीट करते हुए घसीटते हुए अपने साथ ले गए। महिला कृष्णा ने अपने बेटे को उक्त लोगों की चुंगल से छुड़ाने की गुहार लगाते हुए तहरीर दी। वहीं शामली कोतवाली पुलिस ने काफी मशक्कत करते हुए लड़के को बरामद कर लिया। वहीं मोहल्ले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है।

वहीं कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
उधर, लड़की के परिजनों का कहना है कि उनकी लड़की अपनी सहेली के यहां शीर देने गई थी जिसके साथ युवक ने छेड़छाड़ की थी जिसकी सूचना पर परिजन वहां पहुंचे थे।


spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img