- समिति ने ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए
जनवाणी संवाददाता |
शामली: सुखी परिवार वेलफेयर समिति ने सुखी परिवार के लिए छोटे परिवार रखने की अपील की। कार्यक्रम में ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। रविवार को शामली शहर के मोहल्ला बड़ीआल जाटान में सुखी परिवार वेलफेयर समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष खजांची वार्ष्णेय ने कहा कि सुखी परिवार के लिए छोटा परिवार आवश्यक है।
सुखी परिवार हेतु हम दो हमारे दो की खूबियां जनता को समझनी चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से अपेक्षा की कि वह जन संख्या नियंत्रण हेतु संसद में परिवार नियोजन को विधेयक पारित करे। वहीं कार्यक्रम में ठंड से बचाव के लिए जरूरत मंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
इस मौके पर सन्नी निर्वाल, प्रताप सिंह राठौर, सभासद सपन मित्तल, पंकज अग्रवाल, आशीष भारद्वाज, सुनील जैन, उदय सैनी, ध्रूव अग्रवाल, वंदना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

