जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: आमजनमानस एवं गरीब तथा असहाय लोगों को निशुल्क कानूनी सलाह दिए जाने के लिए जनपद बलरामपुर में लीगल एंड डिफेंस काउंसलिंग कार्यालय का उद्घाटन न्यायमूर्ति दिनेश पाठक माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लल्लू सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, समस्त न्यायिक अधिकारीगण,अधिवक्तागण एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

