Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

बकाया भुगतान पर छह मिलों के अधिकारियों को हड़काया

  • चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय गंगवार ने की समीक्षा बैठक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने सोमवार को गन्ना भवन पांडवनगर मेरठ में मेरठ मंडल की समस्त चीनी मिलों के अध्यासियों, जिलों के जिला गन्ना अधिकारियों तथा मेरठ परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त के साथ पेराई सत्र 2021-22 के गन्ना मूल्य भुगतान, आगामी पेराई सत्र 2022-23 में चीनी मिलों के समय से संचालन, विकास कार्यों, महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की।

चीनी मिल सिंभावली, बृजनाथपुर, मलकपुर, मोदीनगर, किनौनी, मोहिउद्दीनपुर को कड़े निर्देश दिए गए कि आगामी पेराई सत्र के प्रारंभ होने से पूर्व पेराई सत्र 2021-22 के समस्त अवशेष गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान करें। चेताया गया कि इसे प्राथमिकता प्रदान करें अन्यथा कार्रवाई की बाध्यता होगी।

दोपहर बाद मेरठ के सर्किट हाउस पहुंचे राज्यमंत्री संजय गंगवार ने पत्रकारों ने संक्षिप्त बातचीत में कहा कि प्रदेश के गन्ना किसानों का 87 प्रतिशत तक भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की विभिन्न चीनी मिलों का विस्तार किया गया है। किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम मिले, इसके लिए प्रयास किए गए हैं।

21 13

उन्होंने कहा कि गन्ने की पर्चियों में पारदर्शिता का लाभ हर गन्ना किसान को हुआ है, अब गन्ने में दलाली का पूरी तरह सफाया किया जा चुका है। गन्ने की पर्चियां अब किसानों को उनके मोबाइल पर ही मिल रही हैं। इस व्यवस्था के चलते किसान बहुत खुश और संतुष्ट हैं।

उन्होंने कहा कि जिन मिलों पर अधिक बकाया है, उन्हें नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जा रही है। शाम के समय पांडव नगर स्थित गन्न भवन के सभागार में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को त्वरित गन्ना मूल्य का भुगतान करना चीनी मिलों की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राज्य मंत्री की समीक्षा बैठक में चीनी मिल मवाना, नंगलामल, दौराला, सकौती, साबितगढ़, अनामिका एवं बुलंदशहर का गन्ना मूल्य भुगतान शत-प्रतिशत होना पाया गया। शत-प्रतिशत भुगतान न करने वाली चीनी मिल सिंभावली, बृजनाथपुर, मलकपुर, मोदीनगर, किनौनी, मोहिउद्दीनपुर को पेराई सत्र 2022-23 के प्रारंभ होने से पूर्व शत-प्रतिशत भुगतान अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए।

ऐसा न होने की स्थिति में समयान्तर्गत गन्ना मूल्य भुगतान न किये जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाए जाने की चेतावनी दी गई। राज्य मंत्री ने बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों एवं चीनी मिलों के अध्यासी/यूनिट हेड को चीनी मिलों की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं मानकों के आधार पर समय से पूर्ण कि जाने के लिए निर्देशित किया।

ताकि अक्टूबर के अंत तक सभी चीनी मिलों को चालू करने का लक्ष्य पूरा किया जा सके। इस अवसर पर राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने महिला स्वयं सहायता समूहों को उनके अच्छे कार्यो के लिए प्रोत्साहित किया तथा नवजीवन योजना के अन्तर्गत सहकारी गन्ना विकास समितियों के पुनर्निमाण व मरम्मत कार्यो पर भी समीक्षा की।

साथ ही समस्त जिला गन्ना अधिकारियों को गन्ना समितियों में स्थापित फार्म मशीनरी बैंक में उपलब्ध कृषि यंत्रों का प्रचार-प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए गए। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा भी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में उप गन्ना आयुक्त, मेरठ राजेश मिश्र, उप चीनी आयुक्त, मेरठ डा. सुभाष, समस्त जिला गन्ना अधिकारी परिक्षेत्र मेरठ, चीनी मिलों के अध्यासी/यूनिट हेड उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img