Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

चिकित्सक के यहां स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी

  • दवाइयों का मिला जखीरा, करीब 80 फीसदी दवाएं मिली एक्सपायर
  • दवाखाने में मिली कईं अनियमितताएं

जनवाणी संवाददाता |

नानौता: नगर के देवबंद मार्ग स्थित एक कथित चिकित्सक के यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा छापेमारी की गई। इसमें बहुत सी अनियमितताएं तो मिली हीं, साथ ही एक्सपायर दवाओं का खजाना भी पाया गया। इसे देखकर टीम के होश उड़ गए। इतनी बड़ी संख्या में दुकान में एक्सपायर दवाएं मिलने से कालोनी के लोगों में भी खासा रोष देखा गया। हालांकि टीम के आने की भनक लगते ही आरोपी चिकित्सक मौके से फरार हो गया।

गौरतलब है कि क्षेत्र के गांव बाबूपुरा निवासी एक महिला की नगर के देवबंद मार्ग पर कथित चिकित्सक विकास बंगाली के गलत इलाज के चलते मौत हो गई थी। इसकी शिकायत पीडित परिजनों द्वारा आलाधिकारियों से की गई थी। दैनिक जनवाणी द्वारा उक्त मामले को प्रमुखता से उठाया गया था।

इसका संज्ञान अधिकारियों द्वारा लिया गया। शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे एसीएमओ सहारनपुर डॉक्टर धर्मवीर सिंह, कनिष्ठ सहायक डॉक्टर अश्वनी शर्मा सीएचसी नानौता से सचिन मलिक एवं अनुज चौहान को साथ लेकर उक्त दवाखाने पर पहुंचे। जहां से कथित चिकित्सक विकास कुमार बंगाली फरार मिला, जबकि उसका बेटा दवाखाने पर बैठा हुआ था।

टीम द्वारा की गई छापेमारी में बडा खजाना एक्सपायर दवाओं का पाया गया। इसके अलावा दवाखाने पर पेटी में भरे हुए खाली इंजेक्शन और ग्लूकोज की खाली बोतलें भी पाई गई। इसके अलावा कईं दवाएं खोलकर डिब्बों में डाली गई थी, जिसका न मैन्युफैक्चयरिंग का पता और न एक्सपायर का। बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से यह सब कार्य दवाखाने पर धडल्ले के साथ सालों से किया जा रहा था।

इतनी बडी संख्या में एक्सपायर दवाएं देखकर आसपास के लोग जहां हैरान थे और ओरापी चिकित्सक को कोस रहे थे, वहीं टीम के भी होश उडे हुए थे। दवाखाने पर तकरीबन दवाएं एक्सपायर पाई गई। जिससे साफ है कि आरोपी झोलाछाप द्वारा किस प्रकार से लोगों के जीवन से खिलवाड किया जा रहा था।

टीम की इस कार्यवाही से नगर भर में कईं झोलाछाप अपने दवाखाने छोड इधर-उधर घूमते दिखाई दिए। टीम द्वारा संकेत दिए गए हैं कि बहुत जल्द जांच अभियान चलाकर नगर व क्षेत्र में सभी दवाखानों, चिकित्सकों की जांच की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img