Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

करोड़ों के ड्रग कारोबार पर सुनवाई आज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पंजाब में हजारों करोड़ के ड्रग कारोबार को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। इस मामले को लेकर नवजोत सिद्धू लगातार अपनी ही सरकार पर हमलावर रहे हैं।

इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने इस मामले में पक्ष बनने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है। इस अर्जी पर गुरुवार को ही सुनवाई होगी।

मजीठिया ने बताया कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने ड्रग मामले में संज्ञान लेकर सुनवाई आरंभ की थी। इस दौरान हाईकोर्ट ने कुछ एसआईटी गठित की थी।

इसके बाद से ही लगातार उनका नाम ड्रग के कारोबार के साथ राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए कांग्रेस नेताओं द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में चुनाव नजदीक आने के चलते ऐसा बार-बार किया जा रहा है। ऐसे में इस मामले में उन्हें पक्ष बनाया जाए ताकि वह न्यायालय के समक्ष अपनी दलीलें रख सकें।

मामले में लगातार अपनी ही सरकार पर हमलावर हैं सिद्धू

इससे पहले बुधवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में नशे के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाए जाने पर सवाल उठाए।

उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी नशे के खिलाफ अभियान को तेज करने और बड़ी मछलियों को दबोचने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया था।

ट्वीट कर सिद्धू ने कैप्टन पर कसा था तंज

सिद्धू ने कैप्टन पर तंज कसते हुए लगातार चार ट्वीट किए थे। उन्होंने कहा कि 2017 में पंजाब के लोगों से वादा किया गया था कि हम चार हफ्ते में नशे की कमर तोड़ देंगे लेकिन नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की 2017 से 2020 तक की रिपोर्ट के अनुसार, लगातार चार साल के दौरान पंजाब ने एनडीपीएस के मामलों में अपना स्थान चोटी पर बनाए रखा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img