- ऊफ! मार्च माह में मई-जून जैसी गर्मी, तापमान पहुंचा 35 डिग्री के पार
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: तापमान का लगातार बढ़ना गर्मी के स्तर में इजाफा कर रहा है। मार्च के महीने में मई जून की गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। लोग अभी से ही दोपहर के समय में अपने घरों पर कैद हो रहे हैं। जिसके चलते लोग अभी से ही पसीना-पसीना हो रहे हैं। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। जिसके चलते लोगों को परेशानी से गुजरना पड़ेगा।
राजकीय मौसम वैधशाला पर रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 71 एवं न्यूनतम आर्द्रता 42 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख शांत रहा। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि जिस तरह मौसम में गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। उससे साफ जग जाहिर है कि आने वाले दिनों में हालात बेकाबू हो जाएंगे। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी।

