Sunday, April 19, 2026
- Advertisement -

दिनभर जाम ही जाम, हाइवे पर बुरी हालत

  • पहला जाम, दूसरा गर्मी ने किया लोगों का बुरा हाल
  • हर रविवार को लगता है भीषण जाम, पुलिस कर रही नजरअंदाज

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: एनएच-58 से लेकर रुड़की रोड और बाइपास तक चारों तरफ रविवार को भयंकर जाम ही जाम रहा। जाम लगने के कारण घंटों तक यात्रियों को हाइवे पर ही खड़े रहना पड़ा। एक तरफ जाम दूसरी तरह भयंकर गर्मी ने लोगों के होश फाख्ता कर दिए। जाम इस कदर लगा हुआ था कि हाइवे पर चारों तरफ वाहन ही वाहन दिखाई दे रहे थे।

03 16

दूसरी ओर टोल प्लाजा पर भी वाहनों का रेला लगा हुआ था। जिसके चलते जाम में फंसने के कारण लोगों को घंटों तक टोल पर ही खड़े रहना पड़ा। टोल में जाम की स्थिति देर रात तक ज्यों की त्यों ही रही। हालांकि टोल प्लाजा के अधिकारियों द्वारा जाम को खुलवाने के लिए अतिरिक्त लाइन चालू करनी पड़ी, लेकिन उसके बाद भी जाम पर काबू नहीं पाया जा सका।

पहला जाम चौराहा

रुड़की रोड पर जाम बेहद बेकाबू रहा। दोपहर से लगा जाम देर शाम तक जारी रहा। जिसके चलते यहां फंसे यात्री परेशानी में जूझते हुए नजर आए।

दूसरा जाम चौराहा

मोदीपुरम से लेकर बाइपास पर परतापुर बाइपास तक भी यहीं स्थिति रही।

तीसरा जाम चौराहा

टोल प्लाजा पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति रही। क्योंकि शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और मसूरी जाने वाले लोगों की तादाद में इजाफा हो जाता है। जिसके चलते जाम लग जाता है। जाम लगने के कारण लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ता है। ऐसे में हालात बेकाबू हो जाते हैं। देर रात तक टोल पर जाम के हालात बेकाबू देखे गए। जिसको लेकर वाहन चालाकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शनिवार और रविवार को लगता है भीषण जाम

शनिवार सुबह दिल्ली-गाजियाबाद के लोग हरिद्वार और देहरादून घूमने के लिए जाते है। यह लोग रविवार की शाम को वापस लौटते है। जिस कारण हाइवे पर वाहनों की संख्या अधिक बढ़ जाती है। खड़ौली शराब ठेके के सामने डिवाइडर से सड़क पार करने वाले लोगों की वजह से जाम के हालात बन जाते है। वहीं, शोभापुर फ्लाईओवर के पास सीएनजी पंप पर वाहनों की लाइन हाइवे तक पहुंच जाती है, जिस कारण यहां भी जाम के हालात बन जाते है। प्रत्येक रविवार को लगने वाले इस जाम को पुलिस आंख बंद कर नजर अंदाज कर रही है।

मेरठ से देहरादून तक जाम, धीरे-धीरे रेंगते रहे वाहन

हाइवे पर जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। कोई ठोस योजना न होने से प्रत्येक शनिवार और रविवार को लोग जाम में जूझते रहते है। हाइवे स्थित खड़ौली चौराहा और शोभापुर चेकपोस्ट के सामने सीएनजी पंप जाम का मुख्य कारण बन रहा है। प्रत्येक शनिवार और रविवार को लगने वाले जाम को पुलिस भी नजर अंदाज कर रही है। इन दो दिनों तक शाम के समय हालात ऐसे रहते है कि खड़ौली चौराहे से शोभापुर चेकपोस्ट के सामने तक वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है और वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहते है।

हाइवे स्थित खड़ौली चौराहे पर जाम का मुख्य कारण शराब का ठेका बना हुआ है। हालांकि यहां प्रतिदिन जाम के हालात रहते है, लेकिन शनिवार और रविवार को जाम की समस्या विकराल हो जाती है। इसकी मुख्य वजह शाम के समय शराब ठेके पर शराब खरीदने वालों की भीड़ लगी रहती है और यह लोग शराब खरीदने के बाद डिवाईडर कट से आना जाना करते है। जिस कारण देहरादून-हरिद्वार से आने वाले वाहनों की यहां लाइन लग जाती है।

हालात ऐसे बन जाते है कि शोभापुर चेक पोस्ट के सामने तक वाहनों की कतार लग जाती है। रविवार को हालात बद से बदतर रहे, क्योंकि होली की छुट्टी मनाकर देहरादून-हरिद्वार से लौट रहे वाहनों की संख्या शाम के समय अचानक से ज्यादा बढ़ गई। जिस कारण खड़ौली चौराहे शोभापुर फ्लाईओवर तक वाहनों की कतार लग गई। वहीं, पुलिस शोभापुर चौकी पुलिस भी मूकदर्शक बनी देखती रही, जबकि वाहनों की कतार चौकी के सामने तक पहुंच गई थी।

पुलिस को हादसे का तो नहीं इंतजार

बागपत बाइपास से शोभापुर बाइपास तक करीब आधा दर्जन जगहों पर डिवाइडर में अवैध कट बनें हुए है। खड़ौली चौराहे के सामने तो दिन निकलने से देर रात तक इन अवैध कटों से दो पहिया वाहन चालकों का आना जाना लगा रहता है। यही नहीं खड़ौली चौराहे पर पुलिस बूथ भी बना है, लेकिन इन अवैध कटों से आने जाने वालों पर रोक नहीं लगाई जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img