Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

Share Bazar में भारी उतार-चढ़ाव, Sunsex-Nifty कमजोरी के साथ खुले, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी और वैश्विक स्तर पर टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान भारी अस्थिरता देखने को मिली। निवेशकों के सतर्क रुख के चलते प्रमुख इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान में खुले।

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 147.81 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,479.88 के स्तर पर आ गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 15.20 अंक या 0.06 प्रतिशत फिसलकर 25,717.10 पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में रुपये में हल्की मजबूती देखने को मिली और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे चढ़कर 90.12 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों का प्रदर्शन

सेंसेक्स की 30 में से एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। वहीं, टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयरों ने मजबूती दिखाई और ये लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों का रुख

एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके उलट, अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

विशेषज्ञों की राय

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव, टैरिफ को लेकर अनिश्चितता, एफआईआई की लगातार बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के चलते बाजार का रुख सतर्क बना हुआ है। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकेत फिलहाल मिले-जुले हैं, जिससे निवेशकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

वहीं, मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रिसर्च) प्रशांत तापसे ने बताया कि ऊंची कच्चे तेल की कीमतें और कमजोर वैश्विक संकेत बाजार में अस्थिरता को बनाए रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाजार की दिशा इस बात पर निर्भर करेगी कि निफ्टी अपने प्रमुख समर्थन स्तर को संभाल पाता है या 26,100 के ऊपर मजबूती से निकलता है।

कच्चे तेल और निवेश का हाल

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.49 प्रतिशत गिरकर 65.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,499.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,181.78 करोड़ रुपये का निवेश किया।

मंगलवार को सेंसेक्स 250.48 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 83,627.69 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 57.95 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,732.30 पर बंद हुआ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img