Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, एटीएस ने डाला डेरा

  • गाड़ी छोड़कर चिलचिलाती धूप में पैदल घूमे डीएम और एसएसपी
  • पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद सीओ सदर, सिविल लाइन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कांवड़ यात्रा को लेकर लेकर रविवार को पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। एटीएस को साथ लेकर डीएम व एसएसपी मोदीपुरम में डेरा डाले रहे। सरकारी गाड़ी को मोदीपुरम चौकी पर खड़ी कर डीएम दीपक मीणा व एसएसपी डा. विपिन ताडा उमस व धूप की परवाह किए बगैर जानलेवा गर्मी के मौसम में 10 किमी तक पैदल ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर घूमते रहे। उनके साथ एटीएस यूनिट के जवान भी चल रहे थे। इस दौरान डीएम एसएसपी कांवड़ियों से मिल रहे थे।

उनसे पीछे के कांवड़ रूट का फीड बैक ले रहे थे। उन्होंने सिवाया से मोदीपुरम के बीच लगे कांवड़ शिविरों का मुआयना भी किया। किस प्रकार का खाना दिया जा रहा है। कांवड़ियों के ठहरने व स्नान आदि की किस प्रकार की व्यवस्थाएं इन शिविरों में की गयी हैं। सुरक्षा व मेडिकल सहायता के कैसे इंतजाम शिविर संचालकों द्वारा किए गए हैं। उन्होंने शिविर संचालकों से भी बातचीत की।

डीएम और एसएसपी के मोदीपुरम पहुंचने पर कांवड़ यात्रा मार्ग पर सिवाया से लेकर बेगमपुल पर जबरदस्त सख्ती देखने को मिली। इस मार्ग पर रूट डायवर्जन का जबरदस्त पालन कराया जा रहा था। मोदीपुरम फ्लाईओवर के बरामद से जो सर्विस रोड हाइवे पर जिस तरफ से कांवड़िया होकर गुजर रहे हैं, उस ओर गयी है उसको पूरी तरह से अवरोध डालकर बंद कर दिया है। इससे पहले वहां से गैर कांवड़ियां वाहनों की आवाजाही चल रही थी, जिसको सख्ती से बंद करा दिया गया है। सिवाया टोल से लेकर वाया मोदीपुरम बेगमपुल तक कांवड़ यात्रा मार्ग पर रविवार को पुलिस फोर्स जबरदस्त मुस्तैद नजर आयी।

प्रत्येक कट पर उपनिरीक्षक व सिपाही मौजूद नजर आए। केवल जो कट खोले गए थे, केवल उनसे जाने की अनुमति दी गयी थी। कांवड़ यात्रा को लेकर एडीएस ने भी डेरा डाल दिया है। एटीएस ने फिलहाल मोदीपुरम को ठिकाना बनाया हुआ है। वहीं से आसपास मूवमेंट किया जा रहा है। रविवार की दोपहर जब एसएसपी डा. विपिन ताडा मोदीपुरम पहुंचे तो उन्होंने एटीएस यूनिट के कमांडर से बातचीत की। एटीएस जब से मेरठ में कैंप कर रही है तब से अब तक का फीड बैक एसएसपी ने लिया।

सूत्रों ने जानकारी दी है कि मोदीपुरम से एटीएस की टुकड़ी सिवाया टोल से परतापुर तक तथा सरधना के नहर पटरी कांवड़ मार्ग पर मूवमेंट जारी रखेगी। कांवड़ मार्ग पर मेरठ के आसपास कहीं भी जरूर पडेÞगी तो एटीएस वहां के लिए मूव करेगी। वहीं, इस संबंध में एसएसपी विपिन ताडा का कहना है कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर पूरी चौकसी बरती जा रही है। फोर्स मुस्तैदी से लगा हुआ है। पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा शांति व सुरक्षा के साथ संपन्न कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

कांवड़ियों को हंगामा किशोर का पीटा

रुड़की रोड पर परिवहन पुरम के सामने रविवार सुबह कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। इन्होंने एक युवक को पकड़ कर बुरी तरह पीट दिया। गनीमत यह रही है कि जिस युवक को कांवड़ियां पीट रहे थे, उसको कुछ दूरी पर ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही बचाने को दौड़कर पहुंच गए। हालांकि इस युवक को बचाने के प्रयास में इन सिपाहियों के भी कांवड़ियों के हाथ पड़ गए, लेकिन सिपाहियों ने खुद बीच में अड़कर किसी प्रकार से मामले को शांत किया। हंगामा व मारपीट कर रहे कांवड़ियों समझाया। उन्हें वहां से रवाना किया। इस बीच जिस युवक को पीट रहे थे, वह भी निकल गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उक्त युवक जो उसको पीट रहे थे उन्हीं का शायद साथी था।

भरी दोपहरी सीओ सड़क पर

कांवड़ यात्रा मार्ग पर डीएम व एसएसपी के रोड पर निकलने के बाद शहर के कांवड़ यात्रा मार्ग पर सीओ सदर प्रकाश चंद्र अग्रवाल व सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी भी रोड पर निकल आए। रविवार जुलाई की उमस भरी गर्मी की दोपहर उन्होंने रोड पर काटी। भारी पुलिस फोर्स के साथ दोनों सीओ कांवड़ यात्रा मार्ग पर मुस्तैद रहे। दिल्ली रोउ पर सीओ ब्रह्मपुरी प्रमोद कुमार ने मोर्चा संभाला हुआ था।

नोडल अफसर ने चेक किए पाइंट

कांवड़ यात्रा नोडल अधिकारी, एसपी टैÑफिक राघवेन्द्र मिश्रा व एसपी सिटी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर तमाम पाइंटों पर मौके पर पहुंच कर उनकी जांच पड़ताल की। दोनों अधिकारी मोदीपुरम भी पहुंचे। वहां उन्होंने टैÑफिक व सिविल स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए। राघवेन्द्र मिश्रा ने टैÑफिक स्टॉफ को रूट डायवर्जन सख्ती से लागू कराने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कोई भी क्यों ना हो कांवड़ यात्रा मार्ग पर किसी के भी वाहन की एंट्री नहीं करने दी जाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...

CNG Price: कांग्रेस ने CNG की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सीएनजी की कीमतों में पिछले...
spot_imgspot_img