Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

उच्च प्रजाति के पशु बन रहे मेले का आकर्षण, बढ़ाई रौनक

  • विभिन्न नस्लों के भैंस-भैंसा, घोड़े व अन्य जानवरों ने बढ़ाई मेले की रौनक

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में दो दिवसीय पशु प्रदर्शनी और कृषि मेले में उच्च प्रजाति के पशु व विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र मेले का आकर्षण बने हुए हैं। विभिन्न नस्लों के भैंस-भैंसा, घोड़े, गाय-बैल, बकरी व अन्य जानवरों को देखने के लिए लोगों की भीड़ मेले में उमड़ रही है।

74 3

इसके अलावा मेले में लगाये गये लगभग 150 स्टाॅलों पर विभिन्न प्रकार के उपकरणों व पदार्थों को भी लोग बड़े ही भाव के साथ देख रहे हैं। मेले में हजारों की भीड़ इसका लाभ उठा रही है। दूसरी ओर पंडाल में मेले में पहुंचे लोगों के मनोरंजन के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

कई दिनों से चर्चाओं में बने राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी और कृषि मेला गुरूवार को शहर के नुमाइश मैदान पर शुरू हो गया था। राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पशुओं के पहुंचने का सिलसिला कई दिनों से लगातार जारी है।

75 1

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने इस मेले का उद्घाटन किया था। किसान मेले में जहां एक और कृषि कंपनियों के स्टाल पर किसानों का जमावड़ा लगा रहा, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी में पहुंचे विभिन्न राज्यों के पशु किसानों को अपना दीवाना बनाते रहे।

यहां करोड़ों की कीमत के भैंसे से लेकर 65 लीटर दूध देने वाली गाय तक मौजूद है। यही नहीं यहां 1 क्विंटल 10 किलो वजन का बकरा भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने सुबह विभिन्न कंपनियों के स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेले के सर्वश्रेष्ठ पशु को पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। मेले में भेड़, बकरी, घोड़ा, मुर्राह नस्ल, गिर, हरियाणा नस्ल, साहीवाल, थारपारकर नस्ल के पशु मेले में पहुंच चुके हैं। मेले में करीब 50 लाख के इनाम बांटे जाएंगे। इस पशु प्रदर्शनी में पानीपत से लाया गया मुर्राह नस्ल का भैंसा घोलू प्रदर्शनी में पहुंचते ही छा गया।

दस करोड़ की कीमत के भैंसे के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। नुकरी घोड़ी रेशमा की सुंदरता सबके दिलों को भाई गई। पानीपत के डिडवाड़ी गांव से पदमश्री नरेंद्र सिंह अपने पशुओं के साथ पहुंचे। उनके भैंसे घोलू-2 को देखने के लिए पशु प्रेमियों की भीड़ जमा रही। राष्ट्रीय स्तर पर कई बार के विजेता घोलू की कीमत 10 करोड़ तक लगाई जा चुकी है। करीब 16 क्विंटल वजन के भैंसे को रोजाना 10 किलो फीड दिया जाता है। आठ से 10 किमी की सैर कराई जाती है।

राष्ट्रीय स्तर पर घोलू धमाल मचा चुका है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पशु प्रेमी उसके खूब दीवाने हैं। करनाल के गालिबखेड़ी से चरणजीत सिंह अपनी नुकरी नस्ल की घोड़ी रेशमा को लेकर मेले में पहुंचे हैं। रेशमा मेले में पहुंचते ही सबको भा गई। रात से ही यह घोड़ी चर्चाओं में रही। आज सवेरे भी किसानों ने इस रेशमा, घोलू, वीरू और अन्य प्रमुख पशुओं के साथ अपने फोटो खिंचवाकर इस याद को अविस्मरणीय बनाने का काम किया। इस प्रदर्शनी का समापन शुक्रवार (आज) किया जायेगा। इसमें मुख्य रूप से केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह उपस्थित रहेंगे।

बादल बुल बना हुआ आकर्षण का केन्द्र

मुजफ्फरनगर की नुमाइश मैदान में लगी राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड उत्तर प्रदेश के पशु लाए जा रहे हैं। इस समय हरियाणा के रोहतक से पहुंचा मुर्रा नस्ल का बादल बुल लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बादल के पालकों ने बताया कि बादल बुल ब्रीड चैंपियन है उसने 2020-21 और 22 की पशु प्रदर्शनी में बेस्ट एनिमल ऑफ द शो का अवार्ड जीता था।

उन्होंने बताया कि उसके दो बेटे सूर्या और शक्ति भी साथ हैं। हरियाणा के रोहतक से नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस नस्ल की मुर्रा भैंस अपने पहले ही लेक्टेशन में 18 लीटर दूध देती है। बादल बुल विभिन्न प्रतियोगिताओं में इनाम जीत चुका है।

65 लीटर दूध देने वाली उजली गाय को निहार रहे लोग

पशु मेले में करनाल सहायक नस्ल की गाय 65 लीटर दूध देती है। खुजली के पशु मेले में पहुंचते ही पशु प्रेमी उसके आसपास मंडराने लगे। उजली के मालिक महावीर सिंह ने उसकी खासियत बताई। बताया कि उजली दिन में तीन बार 65 लीटर दूध देती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img