Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

घर-घर सर्वे जारी, सबमर्सिबल के लिए बोरिंग की तैयारी

  • पानी प्रकरण: अभियान चलाकर कराई सफाई और कीटनाशक का छिड़काव
  • स्वास्थ्य विभाग ने डोर-टू-डोर कराया सर्वे

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: नगर के एक मोहल्ले में तीन दिन बाद भी पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। नया सबमर्सिबल लगाने के लिए जगह तो चिंहित कर ली गई है, लेकिन मशीन नहीं आने के कारण बोरिंग का कार्य शुरू नहीं हो सका। इसके अलावा नगर पालिका द्वारा विशेष अभियान चलाकर पूरी बस्ती में नाले-नालियों की सफाई और कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराने का काम किया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे का काम जारी है। बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने बस्ती में कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया। हालांकि अच्छी बात यह है कि मरीजों की संख्या में काफी गिरावट आई है। आज तीन मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

बता दें कि कमरावाबान मोहल्ले में कुछ दिनों से लोग उल्टी-दस्त का शिकार हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि दूषित पानी के सेवन से बीमारी फैल रही है। टंकी की पाइप लाइन में दूषित पानी आ रहा है। जिसके चलते बस्ती में लगा सबमर्सिबल व सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई थी। तीन दिन बाद भी बस्ती की पेयजल आपूर्ति बहान नहीं हो सकी है। नगर पालिका द्वारा सात स्थानों पर टैंकर लगाकर जलापूर्ति की जा रही है। नया सबमर्सिबल के लिए मस्जिद के निकट जगह चिंहित की गई है। कांवड़ यात्रा के कारण यातायात बाधित होने के चलते मंगलवार को भी मशीन नहीं आ सकी। जिसके चलते बोरिंग का काम शुरू नहीं हो सका।

उम्मीद है कि बुधवार से बोरिंग का काम चालू हो जाएगा। बुधवार को नगर पालिका द्वारा विशेष अभियान चलाकर बस्ती में नाले-नालियों की सफाई कराई गई। साथ ही कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीसरे दिन भी डोर-टू-डोर सर्वे किया। साथ ही बस्ती में कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया गया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि मरीजों की संख्या में काफी गिरावट आई है। आज कैंप में कुल 52 मरीज आए। जिनमें चार मरीज उल्टी-दस्त के पाए गए। तीन मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी गई है।

कालंद चुंगी पर टूटी पुलिया बनी परेशानी का सबब

सरधना: कालंद चुंगी पर टूटी पुलिया लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। पुलिया की चपेट में आकर आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिया का सबसे अधिक शिकार दुपहिया वाहन सवार हो रहे हैं। कालंद चुंगी पर बाजार में नाले पर पुलिया बनी हुई है। यह पुलिया काफी क्षतिग्रस्त हालत में पहुंच चुकी है। आधी पुलिया पर स्लेब ही नहीं है। इस कारण यह पुलिया लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। टूटी पुलिया के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। हादसों का सबसे अधिक शिकार दुपहिया सवार लोग हो रहे हैं।

वहीं, दुकानदारों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि वह कई बार पुलिया ठीक कराने के लिए नगर पालिका में शिकायत कर चुके हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पालिका प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जिससे लोगों में नगर पालिका के खिलाफ रोष व्याप्त है। लोगों ने पालिका प्रशासन से शीघ्र पुलिया दुरुस्त कराने की मांग की है। ताकि लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिल सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img