Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

फ्रेंच बीन्स की कैसे करें खेती

फ्रेंच बीन्स उत्तर-पूर्वी भारत की एक प्रमुख दलहनी सब्जी फसल है, जिसे कोमल फलियों, हरी दालों और सूखी फलियों (राजमा) के रूप में उगाया जाता है। यह पोषण से भरपूर होती है, जिसमें प्रोटीन, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। 100 ग्राम हरी फलियों में औसतन 1.7 ग्राम प्रोटीन, 4.5 ग्राम काबोर्हाइड्रेट, 221 आईयू विटामिन-ए, 11 मि.ग्रा. विटामिन-सी और 50 मि.ग्रा. कैल्शियम पाया जाता है। इसकी सूखी फलियां प्रोटीन का अच्छा स्रोत होती हैं।

यह एक अल्पकालिक फसल है, जिससे किसान थोड़े समय में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। इसे वसंत और गर्मी के मौसम में धान की परती भूमि पर, तथा शरद और सर्दियों में पहाड़ी ढलानों पर उगाया जाता है। यदि सिंचाई की सुविधा हो तो इसे सालभर उगाया जा सकता है।

फ्रेंच बीन्स की किस्में

फ्रेंच बीन्स को मुख्यत: दो प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है:

बौनी या झाड़ीदार किस्में :कंटेंडर, पूसा पार्वती, पंत अनुपमा, अर्का कोमल, सिलेक्शन-एस।
लता या बेल वाली किस्में : केंटकी वंडर, आरसीएमएफबी-1

मिट्टी और जलवायु

मैदानी इलाकों में इसे सर्दियों में और पहाड़ी क्षेत्रों में सिवाय ठंड के बाकी सभी ऋतुओं में उगाया जा सकता है। इसकी बेहतर उपज के लिए दोमट या चिकनी दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त रहती है। उत्तर-पूर्वी भारत की जलवायु और मिट्टी इसके लिए विशेष रूप से अनुकूल मानी जाती है।

खेत की तैयारी

खेत को 2-3 बार कुदाल या पावर टिलर से जोतकर भुरभुरी अवस्था में लाना चाहिए। अंतिम जुताई के बाद पाटा चलाकर मिट्टी समतल कर ली जाती है ताकि बीज आसानी से बोए जा सकें।

बीज दर

बौनी किस्मों के लिए 50-75 किग्रा बीज प्रति हेक्टेयर की जरूरत होती है।
बेल वाली किस्मों के लिए 25 किग्रा बीज प्रति हेक्टेयर पर्याप्त रहता है।

बुवाई का समय

मैदानी क्षेत्रों में जनवरी-फरवरी और जुलाई-सितंबर के बीच और पहाड़ी क्षेत्रों में मार्च से जून तक बुवाई उपयुक्त मानी जाती है।

बुवाई की विधि और दूरी

ल्ल बौनी किस्मों के लिए कतार से कतार की दूरी 40-50 सेमी और पौधों के बीच 10 सेमी रखनी चाहिए।

ल्ल बेल वाली किस्मों के लिए कतारों के बीच 60-65 सेमी और पौधों के बीच 10-12 सेमी दूरी उचित रहती है।

ल्ल बीजों को 2-3 सेमी की गहराई पर बोना चाहिए।

खाद और उर्वरक प्रबंधन

ल्ल खेत तैयार करते समय 30 टन प्रति हेक्टेयर गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिलानी चाहिए।
ल्ल एनपीके उर्वरक को 60:120:50 के अनुपात में देना चाहिए।

ल्ल नाइट्रोजन की आधी मात्रा और फॉस्फोरस व पोटाश की पूरी मात्रा बुवाई के समय दें।

ल्ल शेष नाइट्रोजन बुवाई के एक महीने बाद डालनी चाहिए।

सहारा (स्टेकिंग)

बेल वाली किस्मों को सहारा देने के लिए लकड़ी या बांस के खंभों का उपयोग किया जाता है।

इन्हें आपस में रस्सियों से जोड़कर पौधों को सहारा दिया जा सकता है।

एन्थ्रेक्नोज

ल्ल स्वच्छ बीजों का उपयोग करें।

ल्ल खेत को साफ रखें और ऊपर से सिंचाई न करें।

ल्ल थिरम, डाइथेने-78 या बाविस्टिन/बेनलेट @ 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

पत्ती धब्बा रोग

ल्ल पत्तियों पर गोल/कोणीय, ग्रे केंद्र और लाल किनारे वाले धब्बे दिखाई देते हैं।

ल्ल थिरम @ 2 ग्राम या कॉपर फफूंदनाशक @ 3-4 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर 12-15 दिन के अंतराल पर छिड़काव करें।

पाउडरी मिल्ड्यू

ल्ल पत्तियों और पौधे के अन्य भागों पर सफेद चूर्ण जैसे धब्बे बनते हैं।

ल्ल प्रभावित पौधों के हिस्सों को नष्ट कर दें।

ल्ल वेटेबल सल्फर, कराथेन (0.2 प्रतिशत) या बाविस्टिन/बेनलेट (0.1%) का छिड़काव करें।

कीट नियंत्रण

एफिड : ये छोटे कीट पत्तियों का रस चूसते हैं और वृद्धि रोकते हैं। फोरेट या एल्डिकार्ब 10-15 किग्रा/हेक्टेयर तथा कार्बोफ्यूरान 3जी @ 30-33 किग्रा/हेक्टेयर बुवाई के समय डालें। एंडोसल्फान 35 ईसी @ 2 मिली/लीटर या बीएचसी 50% डब्लू @ 1-2 ग्राम/लीटर छिड़कें।

पॉड बोरर : ये फलियों की सतह और बीज को नुकसान पहुंचाते हैं।

एंडोसल्फान @ 2 मिली/लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

बीन्स वीविल : भंडारण के दौरान बीजों को संक्रमित करता है।

फॉस्फीन गैस (सेल्फॉस/फॉसफ्यूम) द्वारा 1-2 टेबलेट प्रति टन अनाज या घन मीटर में फ्यूमिगेशन करें।

बीन्स बीटल : यह कीट पौधे के सभी भागों को प्रभावित करता है।

मैलाथियान 0.1 प्रतिशत का छिड़काव करें।

कटाई और उत्पादन

ल्ल फलियों की कटाई कोमल अवस्था में की जाती है, आमतौर पर फूल आने के 7-12 दिन बाद।

ल्ल झाड़ीदार किस्मों में 2-3 बार और बेल वाली किस्मों में 3-5 बार कटाई होती है।

ल्ल शुरुआती कटाई में फलियां अधिक गुणवत्ता वाली होती हैं।

ल्ल भंडारण के दौरान जल की कमी और पेक्टिन की वृद्धि से कुरकुरापन कम होता है।
उत्पादन

हरी फलियों का उत्पादन: झाड़ीदार किस्म में 8-10 टन/हेक्टेयर।

बेल वाली किस्में: 12-15 टन/हेक्टेयर।

सूखी फलियां तब काटी जाती हैं जब अधिकतर फलियां पूरी तरह पककर पीली हो जाती हैं।

बीज उत्पादन: लगभग 1250-1500 किग्रा प्रति हेक्टेयर।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...

Election Results 2026: चुनाव आयोग के रुझान, असम में भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में जारी मतगणना के...

Election Results 2026: बंगाल से तमिलनाडु तक बदलती सियासत, किसके हाथ आएगी सत्ता?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के विभिन्न राज्यों में...
spot_imgspot_img