Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

मैं थोड़ी आलसी टाइप की लड़की हूं: श्रद्धा कपूर

CINEWANI 1


सुभाष शिरढोनकर |

श्रद्धा कपूर, दो साल पहले आखिरी बार, ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ (2020) और ‘बागी 3’ (2020) में नजर आई थीं। पिछले साल कोरोना जैसी महामारी के चलते यूं भी बहुत कम फिल्में रिलीज हो सकी थीं। उस दरमियान श्रद्धा कपूर की भी कोई फिल्म नहीं आ सकी। इन दिनों श्रद्धा कपूर, लव रंजन की अगली अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं जिसकी रिलीज के लिए श्रद्धा कपूर के प्रशंसकों को अगले साल तक इंतजार करना होगा। लव रंजन की प्रोडक्शन कंपनी लव फिल्मस इसे टी सीरीज के साथ मिलकर बना रही है। कॉमेडी ड्रामा बेस्ड इस फिल्म के जरिये पहली बार रनबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। डिंपल कपाडिया और बोनी कपूर, फिल्म में रनबीर कपूर के माता पिता के किरदार में नजर आएंगे। प्रस्तुत हैं श्रद्धा कपूर के साथ की गई बातचीत के मुख्य अंश:

आज के दौर में एक छोटी से छोटी एक्ट्रेस भी 3-4 फिल्में एक साथ कर रही हैं लेकिन आप महज एक फिल्म कर रही है। आपके पास ज्यादा काम न होने की वजह क्या है?

-एक फिल्म कहां? मैं भी दो फिल्मों की शूटिंग कर रही हूं। लव रंजन की फिल्म के अलावा पंकज पाराशर की ‘चालबाज इन लंदन’ की शूटिंग कर रही हूं। दो और फिल्मों की शूटिंग भी इस साल के आखिर तक शुरू हो जाएगी। इनमें से एक निखिल द्विवेदी की ‘नागिन’ है जिसे विशाल फुरिया निर्देशित करेंगे।

आप अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती और फैशन स्टाइल के लिए काफी लोकप्रिय रही हैं। अपनी जगमगाती हुई खूबसूरती के लिए क्या करती हैं?

-अपने शरीर को स्वस्थ और त्वचा को सुंदर बनाये रखने के लिए योग, डांस और कसरत यह सब कुछ मेरी नियमित दिनचर्या में शामिल है। हालांकि यह सब कुछ मुझे काफी कष्टप्रद महसूस होता है क्योंकि मैं थोड़ी आलसी टाइप की लड़की हूं लेकिन मुझे पता है कि एक एक्ट्रेस के लिए इसके बिना गुजारा संभव नहीं है। इसलिए कुछ करूं या न करूं लेकिन इसके लिए थोड़ा बहुत वक्त निकाल ही लेती हूं।

आप अपने अफेयर को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। क्या आपने इस तरह की सुर्खियों को लोकप्रिय होने का माध्यम मान लिया है?

-मैं पिछले 12 साल से इस इंडस्ट्री में हूं और अब जाकर मुझे समझ में आया है कि यहां लोगों को आपकी किसी दूसरे से दोस्ती भी बर्दाश्त नहीं है। आपकी दोस्ती को नये नये तरीके से परिभाषित करने में लोगों की दिलचस्पी ज्यादा होती है।

लोग कहते हैं कि फरहान अख्तर की शादी के बाद मैं रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही थी और अब हमारा ब्रेकअप हो चुका है। मुझे समझ में ही नहीं आया कि रोहन के साथ मेरा अफेयर कब शुरू हुआ और ब्रेकअप कब हुआ?
जब लोग आपकी पर्सनल लाइफ के बारे में सार्वजनिक रूप से बातें करते हैं, क्या तब आपका ध्यान आपके काम से हटने लगता है?

-यदि इस तरह की बेसलेस बातों की वजह से एक एक्टर का ध्यान उसके काम से हटने लगे तो आखिर वह अपना काम किस तरह करेगा। मेरे बारे में चाहे कोई किसी तरह की बात क्यों न करे, लेकिन मैं कभी उस पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं देती। वैसे भी मुझे सार्वजनिक रूप से ज्यादा बातें करना अच्छा नहीं लगता।

आप अब तक प्रदर्शित किस फिल्म को अपने कैरियर की बेहतरीन फिल्म मानती हैं?

-यूं तो मेरे लिए मेरी सभी फिल्में बेहतरीन और खास हैं लेकिन ‘एक विलेन’, ‘स्त्री’ और ‘छिछोरे’ मुझे बेस्ट लगती हैं, खासकर ‘छिछोरे’ जिसमें मुझे सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट काम करने का अवसर मिला। वह न केवल बॉक्स आॅफिस पर अप्रत्याशित सफलता प्राप्त करने वाली फिल्म थी बल्कि उसे राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

अपने फैेंस के बारे में क्या कहना चाहेंगी?

-मुझे अपने इस फिल्मी सफर में अब तक जितने भी फैंस मिले, उन्हें पाकर में बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि आज मैं जिस मुकाम पर हूं, वहां तक मुझे पंहुचाने वाले मेरे फैंस ही हैं।


janwani address 8

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img