- 40 साल से मुजफ्फरनगर में चौधरी चरण सिंह के परिवार को जनता का मिलता रहा है आशीर्वाद
- रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने खतौली के गांव पिपलहेड़ा में की जनसभा
जनवाणी संवाददाता |
खतौली: रविवार को खतौली विधानसभा में उप चुनाव का बिगुल बजाने पहुचें रालोद के राष्टीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने नरम स्वभाव में दिखे। उन्होंने कहा कि 40 सालों से जनपद मुजफ्फरनगर की जनता चौधरी चरण सिंह परिवार को अपना आशीर्वाद दे रही है। इस बार भी में जनता से आशीर्वाद लेने आया हूं, मुझे भरोसा है खतौली की जनता अमन पसंद और भाईचारे को निभाने वाली है। इस बार गठबंधन के उम्मीदवार को जिताकर विधानसभा में भेजेंगी जयंत ने कहा कि पुरानी गलती नही दोहरानी है। वरना फिर पछताना पड़ जायेगा। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के इतने विधायक है।
उन्हें सरकार में कुछ काम नही है, इसलिये ऐसे घूम रहे है, जैसे खेतों में सरकारी सांड घूमते है। उन्होंने कहा कि इस बार गठबंधन का उम्मीदवार नही बल्कि खतौली की जनता चुनाव लड़ रही है। जनता को सोच समझकर अपना प्रतिनीधि चुनना है। इस दौरान रालोद प्रमुख का गठबंधन के नेताओं ने फूल मालाओं से मंच पर जोरदार स्वागत किया, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने जनसभा में भीड़ देखकर जनसभा संयोजक अभिषेक चौधरी की पीठ थपथपाई और उन्हें इशारों में और मेहनत करने के लिये कहा है।
खतौली विधायक विक्रम सैनी की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह अपने काफिले के साथ रविवार को खतौली के गुज्जर समाज बहुल गांव पिपलहेड़ा पहुचें जहा रालोद नेताओं ने जयंत चौधरी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया, इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने उप चुनाव का बिगुल फूंकते हुए कहा कि जनपद मुज्जफरनगर की जनता ने हमेशा उनका और रालोद परिवार का मान सम्मान किया है, जयंत चौधरी ने कहा कि इस बार वो फिर से खतौली में आशीर्वाद लेने आये उन्हें भरोसा है।
इस बार जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देगी, जयंत ने लोगों से अपील की खतौली के 131 गांव के हर बूथ पर बस्ती पर गली मोहल्लों में अगर चुनाव को अपना समझ कर लड़ोगे तो तुम्हारी जीत को कोई नही रोक सकता है, उन्होंने कहा कि हम डरने वाले नही है। हमने हमेशा सच्चाई की लड़ाई लड़ी है, हमें आपस की दीवार और दरार को खत्म करके एक धागे में नही पिरोयेंगे तब तक भारत में भाई चारे का गुलदस्ता नही बन पायेगा, हमें इस भारत में नफरत को मिटाकर भाई चारे को कायम करना है। जयंत चौधरी ने योगी सरकार पर तीखे बाण छोड़ते हुए कहा कि लखनऊ में बैठे बाबा जी ने अभी तक किसानों को गन्ने का भाव नही दिया है, पिछले वर्ष मिल चलने से पहले ही सितम्बर में गन्ने के भाव किसानों को तय कर दिया था। मगर इस बार चीनी मिलों के चलने के बाद भी गन्ने का भाव तय नही किया है, क्योकि बाबा की नजर 5 दिसम्बर पर लगी हुई है।
उप चुनाव के नतीजों के बाद बाबा जी किसानों को गन्ने का भाव देंगे। जयंत चौधरी ने कहा कि इस बार उपचुनाव की वजह से किसानों को एक मौका मिला है, गन्ने के भाव तय कराने का, जब तक बाबा जी गन्ने का भाव तय नही होता तब तक उप चुनाव में किसान अपनी मांग पर अड़ा रहेगा। जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा के 255 विधायकों को कुछ काम नही है, इसलिये वो ऐसे घूमते फिर रहे है, जैसे किसानों के खेतों में सरकारी सांड घूमते है, भाजपा नेता कह रहे थे उन्हें कानून की जानकारी नही है। जब भाजपा विधायक की सदस्यता समाप्त हो गयी, तब तो सबको कानून की जानकारी हो गयी। या बस भाजपा नेताओं को ही कानून की जानकारी है। जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा ने नोटबन्दी कराकर जनता को तो ठग लिया है, मगर उन रुपये से अपने पार्टी कार्यलय ऐसे बनाये है, जैसे फाइव स्टार होटल है।
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई विचार धारा की है, और हमें चौधरी चरण सिंह की विचार धारा को आगे बढ़ाना है। देश के सविधान को बचाना है। अंत मे जयंत चौधरी ने टिकट की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि अभी पार्टी ने किसी को खतौली विधानसभा से उम्मीदवार नही बनाया है, इस अफवाह पर लोग ध्यान ना दे। इस दौरान रालोद प्रमुख ने जनसभा में भारी भीड़ को देखकर जनसभा के संयोजक अभिषेक चौधरी की पीठ थपथपाई और उन्हें मेहनत करने का इशारा करते हुए जनता के बीच मे रहने के लिये कहा है, अपने भाषण का समापन किया।
इस दौरान सभा की अध्यक्षता बाबा रतन सिंह ने की और संचालन धर्मेंद्र तोमर ने किया, जनसभा में मीरापुर विधायक चंदन चौहान, सरधना विधायक अतुल प्रधान, बुढाना विधायक राजपाल बालियान, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, लतेश विधूड़ी, मनोज चौधरी, कुलदीप उज्जवल, यशवीर सिंह, भोपाल सिंह, योगराज सिंह, प्रमोद त्यागी, संगीता दोहरे, अमित राठी, रमा नागर, अजित राठी, यशपाल नागर, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, श्यामलाल बच्ची सैनी, योगेंद्र, पुनिया सिंह आदि मौजूद रहे।

