- लड्डू खाने व पैसे नहीं बनते खाप चौधरी, बल्कि मां की कोख से पैदा होते हैं : श्याम सिंह मलिक
- पंचायत में नशा, शादी विवाह , तेहरवी पर कम खर्च करने की हुई बात
- सर्व खाप पंचायत में जुटे खाप चौधरी, युवा पीढी को बताया उन्नति का रास्ता,भाकियू के सुप्रीमो ने आपसी विवादों से बचने की दी सलाह
जनवाणी संवाददाता |
मोरना: रविवार को नगर पंचायत भोकरहेड़ी में सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत सहित खाप चौधरियों ने बडी संख्या में शिरकत की। पंचायत में युवा पीढ़ी से नशे का त्याग करने, तेहरवीं में बृह्म भोज का आयोजन न करने, दहेज प्रथा को दूर करने पर बल दिया गया।
कस्बा भोकरहेड़ी स्थित इन्टर कॉलिज में आयोजित सर्वखाप पंचायत में पहुंचे मुख्य अथिति भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि इस प्रकार की पंचायतो का आयोजन होते रहना चाहिये इससे आपसी भाई चारा बढ़ता है। भोपा के आंदोलन में भोकरहेड़ी के चौधरियों का बड़ा सहयोग रहा था, बड़ों का सम्मान जरूरी है। समाज को बड़े बुजुर्गों की बात को मानना चाहिये। आज समाज के हालात को देखकर वह बड़े चिंतित हैं। क्या होने वाला है किसी को कुछ पता नही है।युवा पीढ़ी भ्रमित होती जा रही है।
अपनी मुहार होती जा रही है।सब परिवारों के दरवाजे बन्द दिखाई पड़ते हैं। जो शुभ संकेत नहीं है। एक दूसरे का सहयोग करें। छोटे बच्चों को मोटरसाइकिल न चलाने दें बहुत से परिवार दुर्घटना के कारण बर्बाद हो गये हैं।शराब का चलन आम हो गया है। जिस पर लगाम कसनी होगी।यह ऐतिहासिक भूमि है। समाज के लोग जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ें।समाज मे अच्छी बातें चलती रहनी चाहिये।नकारात्मक विचारों वाले व्यक्ति से दूर रहें अन्यथा आप भी अवसाद से ग्रसित हो जायेंगे। आज किसानों की अनदेखी की जा रही है अपने ही कुछ अपनो के विरोध में उतर आये हैं। किसान को बेंचने की बात करते हैं। हम किसानों की कीमत की बात करते हैं। किसान की कीमत को कम नही होने देना है। शहरों की नकल में हम भ्रमित हो जायेंगे।
बाबा श्याम सिंह मलिक थाम्बेदार ने कहा कि समाज को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।चौधराहट पैसे से नही बनती,ये परम्पराओं से बनती है।लड्डू खाने से भी चौधराहट नही बनती।पहले अपने आप को सुधारो तब समाज का नेतृत्व करो बच्चो को नशा से दूर रखने व शादी व तेहेरवी को कम खर्च करने की बात कही है।
सतेन्द्र सिंह, धीर सिंह राठी, चौधरी नितिन वर्मा, मनोज उर्फ बिन्नु राठी, राजीव प्रधान, सत्यपाल पहलवान आदि थाम्बेदारों ने कहा कि जाट समाज धरती का सीना चीर कर उससे अन्न को निकालने का महान कार्य करता है। हमे अपने बच्चों को बाज के बच्चे बनाना है जिसकी उड़ान ऊँची होती है। प्रत्येक माह इस प्रकार की पँचायत होती रहनी चाहिये जिससे समाज मे आपसी भाई चारा बढेगा । एक दूसरे के सुख दुखों को बांटने रहना चाहिये। अपने बच्चो को नशे आदि से दूर रखने के लिए कहा है घर में एक बेटी का होना जरूरी है आज के समय में बेटी बेटो से कम नही है।
पंचायत की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन भोकरहेड़ी मदनपाल सिंह ने की व संचालन प्रधनाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने किया। खाफ चौधरी सन्दीप सहरावत व कार्यक्रम को सयोजक राजेश कुमार सहरावत ने सभी को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सत्यपाल निर्वाल पहलवान , रणवीर सिंह आर्य,नितिन वर्मा, जगमेर सिंह,बाबा ब्रह्म सिंह,मोहनवीर सिंह राठी, धर्मपाल सिंह राठी, धीरसिंह राठी, गुलबीर सिंह राठी, प्रमोद राठी,बाबूराम राठी, शोकेन्द्र चौधरी, हरेन्द्र प्रधान ,यशपाल सिंह,रामबीर सिंह,पुष्पेन्द्र उर्फ बबलू, राजीव प्रधान, कैप्टन ज्ञानेन्द्र सिंह, रामबीर सभासद पति,डॉ.मन्जु चौधरी,बाबा ओमबीर सिंह,रविन्द्र मलिक,योगेश शर्मा भाकियू जिलाध्यक्ष, रविन्द्र ऊर्फ छोटा,देवेंन्द्र बाबा, रामपाल नेता, विकास चौधरी, प्रकाशवीर प्रधान, आनन्द कुमार, सर्वेन्द्र राठी, चौधरी उदयवीर सिंह, नवीन राठी, राजीव खोकर, हवा सिंह, बबलू कुमार, डा. कर्णवीर सिंह, वेदवीर सिंह, गुलाब सिंह संदीप चौधरी तिस्सा, मिंटू चौधरी व कृष्णपाल आदि उपस्थित रहे।

