Monday, June 8, 2026
- Advertisement -

बसों में मिली गंदगी तो होगी सख्त कार्रवाई

  • परिवहन राज्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को दिये निर्देश
  • कार्यालय में पहुंचे आदेश, कार्य हुआ शुरू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री ने सभी जिलों के परिवहन अधिकारियों को बसों की साफ-सफाई के निर्देश जारी किये हैं। रोडवेज की बसें अब न केवल साफ सुधरी होंगी, बल्कि उनमें फ्रेशनर की खुशबू भी आयेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित जिलों के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस संबंध में यात्रियों से फीडबैक भी लिया जायेगा।

रोडवेज बसों की हालत किसी से छिपी नहीं है। बसों की खराब हालत व गंदगी के कारण यात्रियों की संख्या अक्सर इनमें कम देखने को मिलती है, लेकिन अब यह हालत सुधारने के प्रयास शुरू किये जा रहे हैं। शासन से मिले निर्देशों के अनुसार अब बसों के अंदर झाडू लगाकर फर्श, चालक केबिन, डैश बोर्ड को साफ किया जायेगा और सीटों के नीचे से कचरा निकाला जायेगा। इसके अलावा बसों के बाहर की तरफ गीले कपड़े से उसे साफ किया जायेगा। साथ ही बसों के अंदर फ्रेशनर से स्प्रे भी किया जायेगा।

रास्ते में पड़ने वाले सभी बड़े स्टेशनों पर बसों की साफ-सफाई की व्यवस्था की जायेगी। इसके पीछे सरकार की मंशा है कि यात्रियों को साफ सुधरी बस में यात्रा का अवसर प्राप्त हो और वे सुरक्षित व सुखमय यात्रा पूरी कर सकें। सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों के पास ये आदेश प्राप्त हो चुके हैं और इस संबंध में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी अवगत करा दिया गया है। जो भी बस करीब 200 किमी का सफर तय कर स्टेशन पर पहुंचेगी, उसकी तुरंत सफाई कराई जायेगी। इस संबंध में भैंसाली डिपो पर भी आदेश प्राप्त हो चुके हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारतीय बाजार लड़खड़ाया, निफ्टी 23,150 के नीचे बंद

  जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार का कारोबारी सत्र भारतीय...

CBSE 12वीं मूल्यांकन विवाद: Digital System की गड़बड़ियों पर HighCourt ने केंद्र और बोर्ड को भेजा Notice

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...
spot_imgspot_img