Tuesday, June 30, 2026
- Advertisement -

प्रशासन की अनदेखी से सड़क पर आ गये 50 दुकानदार

  • लालकुर्ती गड्ढा मार्केट के दुकानदारों को अभी तक नहीं मिल पाई दुकानें
  • रैपिड रेल के कार्य के चलते हटाई गई 50 दुकानें

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सबका साथ सबका विकास का दावा करने वाली सरकार अपने ही व्यापारियों के साथ न्याय करती नजर नहीं आ रही है। विकास कार्यों की आड़ में दुकानदारों की रोजी रोटी भी छिनती नजर आ रही है। एनसीआरटीसी की ओर से शहर में रैपिड रेल का कार्य किया जा रहा है। यहां पैठ एरिया गड्ढा मार्केट की 50 दुकानें इस कार्य से प्रभावित हुई हैं।

जिन्हें दूसरी जगह पर दुकाने दिये जान की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक न ही कैंट बोर्ड और न ही एनसीआरटीसी और न ही शहर के जनप्रतिनिधि व्यापारियों की समास्या का समाधान कर पाये हैं। इसे लेकर व्यापारियों ने रविवार को सांसद राजेन्द्र अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा और दुकानें दिलाये जाने की मांग की।

बता दें कि पैंठ एरिया गड्ढा मार्केट बेगमपुल, कैंट की 50 दुकानें रैपिड रेल के कार्य में आ रही हैं। जिसे लेकर कैंट बोर्ड की ओर से दुकानदारों को पांच दिन में दुकानें खाली करने का नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन दुकानदारों ने कहा कि उन्हें अभी तक इसके बदले में दुकान नहीं दी गई है।

एसोसिएशन के महामंत्री मनीष अग्रवाल ने बताया कि उन्हें यहां दुकानों के बदले दुकानें दी जानी है। जिसकी व्यवस्था कैंट बोर्ड को करनी है। उनका आरोप है कि कैंट बोर्ड लगातार दुकानें दिये जाने का आश्वासन दे रहा है, लेकिन अभी तक दुकानों को उपलब्ध नहीं कराया गया है।

दुकानदारों का व्यापार पूरी तरह से चौपट होता जा रहा। कैंट बोर्ड दुकानें देने का आश्वासन देता आ रहा है, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण परेशानी बनी हुई है। जबकि हर बार व्यापार बंधु की बैठक में भी डीएम के. बालाजी की ओर से कैंट बोर्ड को व्यापारियों को दुकानें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये, लेकिन फिर भी कोई कार्य नहीं हो पाया। इसे लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है।

दुकानदारों को थमाया नोटिस, कहा जाए दुकानदार

मनीष अग्रवाल का कहना है कि कैंट बोर्ड की ओर से अब दुकानदारों को दुकानों को खाली करने का नोटिस दे दिया गया है। जिसमें उन्हें सिर्फ पांच दिन का समय दिया गया है। उधर, दुकानदारों का कहना है कि अभी तक उनके लिये कोई अन्य जगह पर दुकान उपलब्ध नहीं कराई गई है और नोटिस थमा कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। ऐसे में उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जायेगा।

व्यापारियों ने इसे लेकर रविवार को सांसद राजेन्द्र अग्रवाल से मुलाकात की और एक ज्ञापन भी उन्हें सौंपा गया है। जिसमें उन्होंने दुकानों की व्यवस्था कराये जाने की मांग की है। सांसद ने इस मामले को लेकर एनसीआरटीसी के अधिकारियों से वार्ता की और जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कराने की बात कही है। इस मौके पर अध्यक्ष सत्यपाल, व्यापारी नेता अंकुर गोयल समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को हरी झंडी, परिवहन व्यवस्था में बड़े बदलाव तय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी के...

CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं में नहीं होगी तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा, जानें नई गाइडलाइंस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन...

Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा विवाद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक स्थगित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि...
spot_imgspot_img