- शीत लहर का प्रकोप अभी रहेगा जारी, बढ़ेगी सर्दी
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ/मोदीपुरम: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है। जिसके चलते शीत लहर का प्रकोप होने के कारण सर्दी का एहसास भी बढ़ रहा है। दिन और रात के तापमान में भी निरंतर गिरावट देखने को मिल रही है। अगर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उनका साफ कहना है कि अगले 48 घंटों तक शीतलहर का प्रकोप इसी तरह जारी रहेगा।
तेज हवाओं के चलने से जहां मौसम सर्द बना हुआ है। वहीं, दिल में हल्की धूप सर्दी के एहसास को कम नहीं कर सकी है। राजकीय मौसम वैधशाला पर सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम आर्द्रता 86 एवं न्यूनतम आर्द्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख सुबह और एवं शाम को 12 किमी रहा। भारतीय फसल प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष का कहना है कि अभी मौसम में शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। अगले 48 घंटों में मौसम मैं शीत लहर का प्रकोप भी रहेगा।
सोमवार रहा सबसे ठंडा
सोमवार को दिन का तापमान 14 डिग्री के पास रहा। जिसके चलते अब तक का यह तापमान सबसे कम तापमान दिन में रहा दिन में सर्दी का एहसास लगातार देखने को मिल रहा है। सोमवार को दिन सबसे अधिक सर्द रहा।

