- एनएच-58 पर सुविधा कम दुष्वारियां ज्यादा
- निर्माणाधीन कंपनी की लापरवाही से बढ़ रहे हाइवे पर हादसे
मुसाहिद हुसैन |
मोदीपुरम: एनएच-58 पर पिछले दो वर्षों से अधिक पलहैड़ा फ्लाईओवर का काम आज भी अधूरा पड़ा है। कामों के अधूरा होने के कारण हाइवे पर जहां लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। वहीं, जाम की स्थिति भी भयंकर रूप ले रही है। जिसके चलते फ्लाईओवर के कार्य को गति में मिलना। जहां स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बना है। वहीं, यहां से गुजरने वाले यात्रियों की हालत भी बेहद नाजुक बनी रहती है।
दरअसल, इस फ्लाईओवर का निर्माण सन् 2018 से शुरू हुआ था। फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर जहां एनएचएआई द्वारा दो वर्षों में निर्माण कार्य पूरे होने का दावा किया था। अब यह दावा पूरी तरह से हवा हवाई साबित हो रहा है। क्योंकि इस फ्लाईओवर के निर्माण में लगभग तीन साल पूर्ण होने वाले हैं, लेकिन अभी तक इस फ्लाईओवर का 50 फीसदी ही काम पूरा हो चुका है।
इस फ्लाईओवर के निर्माण में अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। क्योंकि इसका मुख्य कारण ये रहा है कि फ्लाईओवर के निर्माण के चलते जाम लग जाता है और जाम में दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक डीके चतुवेर्दी का कहना है फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कृष्णा कंपनी को पत्र भेजकर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए गए हैं।
कहां-कहां अधूरा पड़ा कार्य
- खिर्वा चौराहे पर अंडरपास का अधूरा पड़ा कार्य
- दादरी फ्लाईओवर का अधूरा पड़ा कार्य
- खतौली बाइपास पर एप्रोच रोड का अधूरा पड़ा कार्य
- पचेंडा में अधूरा पड़ा फ्लाईओवर का कार्य
- खतौली बाइपास पर फ्लाईओवर का अधूरा निर्माण कार्य
- दौराला चौराहे की सर्विस रोड का अधूरा पड़ा कार्य
- सिवाया गांव में फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू
- बाइपास स्थित लाल किला होटल के समीप बन रहे फुट ओवरब्रिज का अधूरा पड़ा कार्य
नियम विरुद्ध हो रहा कार्य
एनएच-58 पर निर्माण कार्य कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किए जा रहे हैं। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य के दौरान नियम के मुताबिक जो संकेतक लगने चाहिए वह नहीं है। रोड सेफ्टी के मुताबिक काम नहीं हो रहा है। जिसके चलते हादसों के ग्राफ में बढ़ोतरी हो रही है।

