Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

टीचर प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का उद्घाटन

जनवाणी संवाददाता |

खेडा अफगान: बेसिक शिक्षा विभाग के नकुड ब्लॉक द्वारा आयोजित,एक्ट एकेडमी द्वारा प्रायोजित टीचर प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का उद्घाटन आज एक्ट एकेडमी के ग्राउंड पर खंड शिक्षा अधिकारी नकुड संजय भारती,एक्ट एकेडमी के डायरेक्टर टी.कार्थिकेयन और मैनेजर सत्येंद्र तोमर,टी.पी.एल मैनेजर कोषाध्यक्ष डॉक्टर हरिदत्त शर्मा,नकुड लेजेयंट के कप्तान सलामत खान की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।

इस सत्र में कुल 9 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।इस बार भी इस प्रतियोगिता का आयोजन नकुड ब्लॉक कर रहा है।ग्रुप-ए में गंगोह,रामपुर,साढौली कदीम,ग्रुप-बी. में नानौता, मुजफ्फराबाद,नागल ग्रुप-सी. में नकुड,बलियाखेड़ी और पुंवारका ब्लॉक की टीमों को रखा गया है। इस टूर्नामेंट में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक,कर्मचारी एवं अधिकारी ही प्रतिभाग कर सकते हैं।आज प्रथम दिन पहले मैच में गंगोह हिरोज की टीम ने रामपुर ब्लॉक की टीम को 12 रन से हराया।दूसरे मैच में साढौली कदीम की टीम ने गंगोह हीरोज की टीम को 4 विकेट से हराया।

समाचार लिखे जाने तक रामपुर एवं साढौली कदीम के बीच मैच चल रहा था जिसमें रामपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img