Tuesday, June 2, 2026
- Advertisement -

सावधानी: ठंड बढ़ने के साथ संक्रमण का बढ़ा खतरा

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में विशेष सावधानी जरूरी है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि यह मौसम वायरस के लिए अनुकूल है। इस मौसम में उसका प्रसार ज्यादा होता है। यही वजह है कि जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

कोविड सर्विलांस प्रभारी डा. एमपी चावला का कहना है कि ठंड के मौसम में सर्दी, जुकाम, खांसी होना आम है। दिक्कत यह है कि कोविड-19 संक्रमण के लक्षण भी लगभग ऐसे ही हैं। जरूरी है कि सभी सावधानी बरतें और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

अनिवार्य रूप से मास्क पहनें और शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें। उन्होंने कहा कि हालांकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखना इस मौसम में अन्य मौसम के मुकाबले आसान होता है। लेकिन लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए ऐसी चीजों का सेवन करें, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े। इसके अतिरिक्त अपने आप को कोरोना के संक्रमण से बचाने के उपाय अपनाते रहें।

सावधान रहें, सुरक्षित रहें

ठंड के मौसम में सावधानी रखकर ही हम सुरक्षित रह सकते हैं। जरा सी भी आशंका हो तो तुरंत जांच करवाएं ताकि समय रहते इलाज शुरू हो सके। मास्क पहनें, शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें और समय-समय पर हाथ धोते रहें या सैनिटाइज करते रहें।

भारी पड़ सकती है लापरवाही

इस मौसम में प्रदूषण भी नुकसान पहुंचाता है क्योंकि हवा में नमी की वजह से धूल के कण ऊपर नहीं उठ पाते हैं। यही वजह है कि धूल के कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं। इस मौसम में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं

हल्दी वाला दूध जिसे गोल्डन मिल्क भी कहते हैं लें, चाय में हल्दी डालकर भी पी सकते हैं। ग्रीन टी के साथ अन्य किसी मसाले, काली मिर्च, अदरक, इलायची, लोंग को डालकर ले सकते हैं। लहसुन का सेवन करें। यह एंटी आक्सीडेंट से भरपूर तत्व है। जो हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है।

अलसी में अल्फा लिनोलेनिक एसिड और ओमेगा-3 और फैटी एसिड होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। काली मिर्च, मैथी दाना, हल्दी, अदरक, दालचीनी, इलायची, लोंग का चाय, काढ़ा, चटनी में इस्तेमाल कर सेवन किया जा सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: हार्ट अटैक के छुपे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना हो सकता खतरनाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...
spot_imgspot_img