Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

IND vs NZ Semi Final Live Update : भारत ने न्यूजीलैंड को 398 रनों का दिया टारगेट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज मंगलवार यानि 15 नवंबर को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल मुकाबला है। भारतीय टीम ने इस बार वर्ल्ड कप में लगातार 9 मैच जीते हैं।

भारत ने न्यूजीलैंड को 398 रनों का दिया टारगेट

भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 398 रन का टारगेट दिया है। कप्तान रोहित शर्मा (47), शुभमन गिल ( 80) ने शुरुआती 8.2 ओवर्स में 71 रन जोड़ दिए। शुभमन गिल भी अच्छे टच में लग रहे थे, लेकिन वो 79 के स्कोर पर र‍िटायर्ड हर्ट आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली (117) ने वनडे क्रिकेट इत‍िहास का 50 शतक जड़ा। इस तरह वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले ख‍िलाड़ी बन गए।

श्रेयस अय्यर (105) ने भी तूफानी शतक जड़ा। न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज टिम साउदी रहे, ज‍िन्हें दो सफलता मिली। वहीं ट्रेंट बोल्ट को एक विकेट मिला। भारत ने इसके साथ ही किसी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 26 मार्च 2015 को भारत के ख‍िलाफ ही सेमीफाइनल में स‍िडनी में 328/7 (50) का स्कोर खड़ा किया था।

फिलहाल भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 398 रन का टारगेट दिया है।

भारत का दूसरा विकेट गिरा

327 रन पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। विराट कोहली 113 गेंद में 117 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। उनकी शानदार पारी के चलते भारत के पास 400 रन बनाने का मौका है। अब श्रेयस अय्यर के साथ लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। ये दोनों अंत के ओवरों में तूफानी अंदाज में रन बनाना चाहेंगे।

विराट कोहली ने लगाया रिकार्ड शतक

विराट कोहली ने वनडे में अपना 50वां शतक पूरा कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। भारत का स्कोर 300 रन के पार जा चुका है। अब कोहली और श्रेयस तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर भारत का स्कोर 400 रन के पार ले जाना चाहेंगे।

भारत का स्कोर एक विकेट पर 200 रन के पार

विराट कोहली ने 59 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार पारी के चलते टीम इंडिया बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने के मामले में उन्होंने रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 200 रन के पार जा चुका है।

IND vs NZ Semi Final Live Update : भारत का स्कोर एक विकेट पर 200 रन के पार

भारत का स्कोर 84/1, शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर डटे

भारत ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 84 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा अर्धशतक से चूक गए, लेकिन कोहली और गिल की जोड़ी क्रीज पर जमी हुई है। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92/1 है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है।

IND vs NZ Semi Final : भारत का स्कोर 84/1, शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर डटे

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।

IND vs NZ Semi Final : भारत ने जीता टॉस, टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img