जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने तीसरे ही दिन अपने नाम किया। पारी और 25 रन की इस जीत के साथ भारत ने चार मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से रौंदा।
रवि अश्विन ने 30वीं बार पांच विकेट लिया
इंग्लैंड के पूरे 10 विकेट स्पिनर्स ने ही चटकाए। अश्विन को पांच तो युवा स्पिनर अक्षर पटेल ने भी पांच विकेट चटकाए। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में चार बार पांच विकेट लेने वाले अक्षर तीन गेंदबाज बने। उनसे पहले काइल जैमीसन और नाथन लियोन ने यह कमाल किया है। हालांकि जैमीसन को इसके लिए 6 टेस्ट और लियोन को 14 मैच लगे। दूसरी ओर अक्षर पटेल के पास सिर्फ तीन ही मैच का अनुभव है।
भारत ने पारी और 25 रन से मारा मैदान
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने तीसरे ही दिन अपने नाम किया। पारी और 25 रन की इस जीत के साथ भारत ने चार मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से रौंदा। अपनी दूसरी पारी में इंग्लैंड सिर्फ 135 रन ही बना पाया।
#TeamIndia complete an innings & 2⃣5⃣-run win as @ashwinravi99 picks up his 3⃣0⃣th five-wicket haul in Tests. 👏👏
India bag the series 3-1 & march into the ICC World Test Championship Final. 👍🙌@Paytm #INDvENG
Scorecard 👉 https://t.co/9KnAXjaKfb pic.twitter.com/ucvQxZPLUQ
— BCCI (@BCCI) March 6, 2021
डैन लॉरेंस का शानदार अर्धशतक
सातवें नंबर पर उतरा यह बल्लेबाज अकेले संघर्ष कर रहा है। छह चौके भी लगा चुके हैं। इंग्लैंड का स्कोर 54 ओवर में 134/8
बाल-बाल बचे जैक लीच
अश्विन की अपील पर अंपायर ने अंगुली उठा दी थी, लेकिन इंग्लैंड ने रिव्यू लिया। फैसला जैक लीच के पक्ष में।
50 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 125/8
इंग्लिश टीम ने बेहद खराब खेल दिखाया है। अंग्रेजी बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजी खेलने की तकनीक ही नहीं पता। बाद में कसूरवार पिच को बता दिया जाता है।
पहले तीन टेस्ट में अक्षर के नाम 29 विकेट
इस मैच से पहले वह दो मैच की चार पारियों में 20 विकेट चटका चुके थे। इस मैच की पहली पारी में चार शिकार किए तो दूसरी पारी में पंजा खोल चुके हैं। अभी भी इंग्लैंड के दो विकेट बाकी है।
Five-wicket-haul for Axar Patel!
A fourth five-for in just his third Test for the Indian left-arm spinner 🤯#INDvENG | https://t.co/6OuUwURcgX pic.twitter.com/lxdx9taN16
— ICC (@ICC) March 6, 2021
अक्षर पटेल ने चौथी बार खोला पंजा
111 रन पर इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा। पारी की हार से अब अंग्रेजों को कोई नहीं बचा सकता। बड़ा शॉट मारने की फिराक में बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गेंद विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में समां गई। डोम बेस छह गेंदों में 2 रन बनाकर आउट। इंग्लैंड अब भी 49 रन पीछे और उसके सिर्फ दो ही विकेट शेष।
रहाणे का जबरदस्त कैच, इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा
बेन फोक्स 13 रन बनाकर आउट। 109 रन पर इंग्लैंड की अंतिम विशेषज्ञ बल्लेबाजी जोड़ी भी टूटी। पहली पारी के बाद अक्षर पटेल अब दूसरी पारी में भी चार विकेट ले चुके हैं। रहाणे ने एक जबरदस्त कैच लपका। स्लिप्स में वैसे भी पूरी दुनिया में इस वक्त उनके टक्कर का कोई फिल्डर नहीं।
Whoa! That did carry
ENG: 109/7 | Trail by 51 runs
LIVE #INDvsENG COMMS:
👉 https://t.co/05Q7buxeOs 👈 #INDvENG | #ENGvIND | #AhmedabadTest pic.twitter.com/9Kz0nTymaw— 🏏FlashScore Cricket Commentators (@FlashCric) March 6, 2021
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह लगभग पक्की
इंग्लैंड को अभी भी पारी के अंतर से हार को टालने के लिए 51 रन और बनाने है। छह विकेट 109 रन पर निकालकर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के टिकट से सिर्फ चार कदम दूर है।
भारत के लिए सर्वाधिक LBW वाली सीरीज
अभी भी चार विकेट शेष हैं। चारों टेस्ट के दौरान भारतीय स्पिनर्स का पूरी तरह दबदबा रहा।
Most LBW dismissals for India in a Test series:
25 : This series* (#INDvENG)
24 : v Australia, 1979/80
24 : v England, 2016/17Still four more wickets to go.
— Umang Pabari (@UPStatsman) March 6, 2021
जैसे-तैसे 100 रन के पार पहुंचा इंग्लैंड
40वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 100 रन हुआ। वाशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी में वापसी। सातवें विकेट के लिए बेन लॉरेंस और डैन लॉरेंस ने मिलकर 35 रन जोड़ लिए। इस बीच कप्तान कोहली ने अश्विन की जगह सुंदर को गेंद थमाई।
जैसे-तैसे 100 रन के पार पहुंचा इंग्लैंड
40वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 100 रन हुआ। वाशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी में वापसी। सातवें विकेट के लिए बेन लॉरेंस और डैन लॉरेंस ने मिलकर 35 रन जोड़ लिए। इस बीच कप्तान कोहली ने अश्विन की जगह सुंदर को गेंद थमाई।
गांगुली ने भी दी गावस्कर को शुभकामनाएं
This day marks the 50th Anniv of Mr. Gavaskar in international cricket and the team of 1971.. It is time today to once again congratulate them for what they have for Indian cricket. The game is as strong as it is today because they made a start then against all odds.@BCCI
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) March 6, 2021

