नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस से वापस अपने देश लौट आई हैं। इस दौरान उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया है। बताया जा रहा है कि, विनेश के स्वागत के लिए फैंस ढ़ोल नगाड़ों के साथ स्वागत के लिए पहुंचे। इस दौरान वहां रेसलर बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी नजर आए।
बजरंग पूनिया और साक्षी को देख विनेश रोने लगीं
बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक को देखते ही विनेश भावुक हो गईं और रोने लगीं।
वह गाड़ी पर बजरंग और साक्षी के साथ खड़ी हुईं और रोती रहीं। इस दौरान विनेश ने कहा कि मैं पूरे देशवासियों को धन्यवाद कहती हूं। मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं।
https://x.com/ANI/status/1824681585867923511
क्या बोली साक्षी मलिक?
इसके अलावा पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, ‘विनेश ने देश के लिए जो किया है, वह बहुत कम लोग कर सकते हैं। उन्हें और अधिक सम्मान और सराहना मिलनी चाहिए। उन्होंने पदक के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।’
क्या बोले बजरंग पूनिया?
वहीं, बजरंग पूनिया ने कहा- देशवासी उन्हें जबरदस्त प्यार दे रहे हैं। आप देख सकते हैं देश ने उनका किस तरह स्वागत किया गया है।
सत्सव्रत कादियान ने कहा विनेश एक फाइटर
इस अलावा साक्षी मलिक के पति और पहलवान सत्यव्रत कादियान ने कहा, ‘विनेश एक फाइटर थीं, हैं और रहेंगी। वह हमारे लिए एक चैंपियन हैं और हम एक चैंपियन की तरह उनका स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
https://x.com/ANI/status/1824685427313512577
हम उन्हें एक स्वर्ण पदक विजेता के रूप में मान रहे हैं। वह 53 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती थीं। उन्होंने 50 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा क्यों की, यह एक बड़ा सवाल है कि वह 50 किलोग्राम वर्ग में स्थानांतरित होने का क्या कारण था।

