जनवाणी संवाददाता |
चांदीनगर: पुरनपुर नवादा गांव में बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षो में चले लाठी डन्डे ईट पत्थर। जिसमे चार लोग घायल हो गये। एक की हालत खराब होने पर उन्हें मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरनपुर नवादा निवासी अतर सिंह व रामभरोसे के परिवार के बच्चों की कहासुनी हो गयी।
जिसके बाद रामभरोसे के परिवार की तरफ से सोनू , सोबित पुत्र रामभरोसे, बिरसला पत्नी रामभरोसे व बिट्टू पुत्र चिट्टा व माँ अनिता ने अतर सिंह के परिवार पर लाठी डंडो से जानलेवा घर पर हमला कर दिया।
जिसमें अंतर सिंह के परिवार से सतेंद्र पुत्र अतर सिंह के परिवार में बॉबी पुत्र सुनील व महेश धर्मवीर व सतेंद्र पुत्र अतरसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालात गंभीर होने पर बॉबी को मेरठ अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस ने घायलो को पिलाना सीएचसी में भर्ती करा दिया।

