- जिलाधिकारी ने फीता काटकर खेल मैदान का शुभारम्भ किया
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: गांव पुरमाफी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए वालीबॉल खेल मैदान का शुभारम्भ जिलाधिकारी जसजीत कौर ने फीता काटकर किया। ग्राम प्रधान व वालीबॉल खिलाड़ियों ने आए अधिकारियों का पुष्प बुके भेंट कर स्वागत किया।
मंगलवार की दोपहर को क्षेत्र के गांव पुरमाफी मे प्रदेश सरकार द्वारा वालीबॉल खेल के लिए बनाए गए स्व. रामेश्वर दत्त शर्मा वालीबॉल खेल मैदान का शुभारम्भ करने पहुंची। जिलाधिकारी जसजीत कौर फीता काटकर शुभारम्भ किया।
उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी शम्भूनाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, एसडीएम मणि अरोरा, उपकृषि निदेशक शिवकुमार, जिला कृषि अधिकारी विकास कुमार, उप क्रीडा अधिकारी काशी नरेश यादव, अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी अमनदीप मौजूद रहे।
वालीबॉल खेल मैदान का शुभारम्भ करने आए अधिकारियों का गांव के यंग बाँय वालीबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह, सचिव प्रमोद शर्मा, वरिष्ठ खिलाड़ी भारतवीर, लोकेश, विकास काजला, धीरेन्द्र, दुर्गेश काजला सहित सैकडो ग्रामीण मौजूद रहे।

