Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

कार के अंदर तड़पकर मासूम की मौत

  • डूंगर गांव में हुआ हादसा, दो वर्ष पूर्व इकलौते बेटे अरहान की मां की भी हो चुकी है मौत

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: शुक्रवार को मतदान के शोरगुल के बीच डूंगर गांव में दर्दनाक हादसे में पांच साल के मासूम इकलौते बच्चे की कार के अंदर दम घुटकर मौत हो गई। बताया गया है कि बच्चे ने खेलते-खेलते कार अंदर से लॉक कर ली। इसके बाद कार को वह अनलॉक नहीं कर पाया और गर्मी के कारण तड़प-तड़प कर मर गया। हादसे को लेकर परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।

थाना क्षेत्र के गांव डूंगर निवासी तमन्ना पुत्री नफीस की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा निवासी सलीम के साथ हुई थी। बताया गया कि तमन्ना की दो बेटी और एक इकलौता बेटा अरहान है। जबकि तमन्ना की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इसके बाद तमन्ना के पिता नफीस दोनों बच्चों को अपने गांव डूंगर ले आए और वही परवरिश कर रहे थे। हादसे में मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गांव में कुछ रिश्तेदार वोट डालने के लिए कार से सवार होकर आए थे तथा मतदान केंद्र के पास कर खड़ी करके चले गए। इस दौरान अरहान (5 वर्ष) खेलते समय कर के अंदर चला गया और खेलते-खेलते कार अंदर से अनलॉक हो गई।

इसके बाद मासूम कार को अनलॉक नहीं कर सका और काम घुटने के कारण तड़फकर अंदर ही मौत हो गई। मतदान समाप्त होने के बाद जब रिश्तेदार वापस लौट के लिए कार के पास पहुंचे तो कार के अंदर का दृश्य देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। जहां इकलौता पुत्र अरहान मृत पड़ा हुआ था। उसके बाद परिवार वालों को सूचना दी गई। अरहान की मौत की खबर पाकर अरहान के परिवारों पर गमों का पहाड टूट पड़ा और कोहराम मच गया। हादसे को लेकर गांव में भी गम का माहौल बना रहा। देर रात मासूम के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

मेरठ: गंगानगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले आए दिन उसको परेशान करते थे। परिजनों ने पति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। गंगानगर थाना क्षेत्र के सी ब्लॉक का मामला, शास्त्री नगर के रहने वाले आशीष कुमार ने थाने में दी तहरीर है। तहरीर में बताया गया है कि उनकी बहन की शादी गंगानगर के अंकुर वर्मा के साथ हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन नेहा वर्मा को उसके पति और घर वालों ने मिलकर जहर देकर मार दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। मृतका के पति से पूछताछ की गयी है।

मवाना में बहन से मिलने पहुंचे भाई को मिली मौत

मवाना: थाना बहसूमा के गांव भंडौरा निवासी मोनू नगर स्थित पक्का तालाब के समीप बहन से मिलने पहुंचा तो बहन दोपहर में भाई का शव लेकर गांव पहुंची। जिसके चलते ग्रामीणों ने सम्मप्ति विवाद के चलते मोनू की हत्या की आशका जताते हुए मवाना थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव भंडौरा निवासी मोनू शुक्रवार सुबह कार चालक के साथ मवाना पक्का तालाब के समीप अपनी बहन के घर गया था। दोपहर बाद मृतक मोनू की बहन सुलेखा व कार चालक शव लेकर गांव पहुंचे तो ग्रामीणों और परिजनों में हडकप मच गया।

ग्रामीणों ने मोनू की हत्या की आशंका जता थाना बहसूमा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। परिजनों के अनुसार मोनू को शराब का आदी बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को मोनू की 35 वर्ष बहन सुलेख और कार चालक शुक्रवार दोपहर बाद मोनू के शव को लेकर भडौरा गांव स्थित मोनू के घर पहुंचे और परिजनों के साथ ग्रामीणों को मोनू की मौत की जानकारी दी। जानकारी के बाद ग्रामीणों ने मोनू के गले पर गोल निशान हत्या की आंशका जता थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार का कहना है कि शुक्रवार सुबह वह बहन सुलेखा के यहां गया था। बहन सुलेखा ने शाम को परिवार के चचेरे भाई को फोन कर उसके मरने की सूचना दी। मोनू के गले पर चारों तरफ निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है।

पिठलोकर में खेलते समय काली नदी में डूबा बालक

सरधना: शुक्रवारको सरधना के पिठलोकर गांव में बच्चों के साथ खेल रहा एक बालक काली नदी में गिर गया। पलक झपकते ही बालक नदी में समा गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बालक को काफी तलाश किया, लेकिन सफलता नही ंमिल सकी। बालक के नदी में डूबने से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम तक बालक की तलाश में परिजन व ग्रामीण नदी किनारे डटे रहे।

कोतवाली क्षेत्र के पिठलोकर गांव निवासी रागिब का नौ वर्षीय पुत्र अफवान शुक्रवार दोपहर काली नदी के किनारे बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान अचानक से उसक पैर फिसल गया और बालक नदी में जा गिरा। कुछ ही देर में बालक नदी में समा गया। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने ग्रामीणों को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने बालक को काफी तलाश किया।

गांव के युवकों ने नदी में खूब सर्चिंग की। मगर बालक का कोई सुराग नहीं लग सका। बालक के नदी में डूबने से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम तक परिजन व ग्रामीण बालक की तलाश में नदी पर डटे रहे। लाख कोशिश के बाद भी बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका।

डीजे की धमक से बुजुर्ग की मौत

बहसूमा: थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर में सोपरी से आई बरात में दूल्हे के बाबा को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। पौत्र की बरात में शामिल होने के लिए गांव सदरपुर में आए थे। बरात में चढ़त के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे की धमक से दूल्हे के बाबा को हार्टअटैक हुआ। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। डीजे की धुन पर नाचते हुए दूल्हे के बाबा अचानक जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img