Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

थाना समाधान दिवस में शिकायतों का उसी दिन निस्तारण करने के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना समाधान दिवस में जन शिकायतों का अनुश्रवण कर अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिशा-निर्देश दिए। अगस्त माह के चतुर्थ शनिवार को जनपद के थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सुश्री जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव द्वारा थाना कांधला पहुंचकर समाधान दिवस में मौजूद रहे। थाने पर दोनों अधिकारियों द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई की एवं सम्बन्धित विभाग के कर्मचारी को शिकायत का त्वरित निस्तारण मौके पर पहुंचकर करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सार्वजनिक भूमि के अतिक्रमण संबंधी मामलों की जानकारी राजस्व लेखपाल से ली गई। राजस्व व पुलिस विभाग की टीम को ऐसी अवैध कब्जे की भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों द्वारा मातहतों से कहा कि समाधान दिवस में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्या का यथासंभव उसी दिन समाधान कर दिया जाए या प्रत्येक दशा में अगले दिन समाधान हो जाए। इसके पश्चात फरियादी उसी समस्या को लेकर अधिकारियों के पास न पहुंचे। अधिकारियों द्वारा थाना समाधान दिवस के संबंध में थाना क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने की भी निर्देश दिए गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img