- अपने परिवार के सदस्यों से साझा करने बीमों की जानकारी
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ की एक मीटिंग नगर पालिका सभागार में हुई। संघ के अध्यक्ष ने सभी अभिकर्ताओं से पॉलिसीधारकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराने का आग्रह किया।
गुरूवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता संघ की एक मीटिंग अध्यक्ष विकास धीमान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अध्यक्ष विकास धीमान ने नवगठित कार्यकारिणी का परिचय कराया। जिसके बाद उन्होंने अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने बीमों की किस्तों को आॅनलाइन जमा कराने का आह्वान किया।
उन्होंने सभी पॉलिसी धारकों से अपने तथा परिवार के बीमों की जानकारी अपने परिवार से साझा करने का आह्वान किया, ताकि अनहोनी होने पर असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि सम्भव हो तो पॉलिसी धारक अपनी बीमे की किस्त बैंक चेक के द्वारा जमा कराए।
मीटिंग में रविंद्र मलिक, वीरेंद्र सिंह, नरेश सैनी, अंकित सिंघल, राम प्रसाद, विश्वास चौहान, जगदीश अरोरा, विनय गौतम, कंवरपाल सिंह, अरविंद, सत्तार अली, डा. तेजपाल, कुशलपाल, हरिगोपाल, रविंद्र आचार्य, मनीष चौधरी, महमूद अली, रविकांत आदि उपस्थित रहे।

