Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

आईपीएल 2022 ऑक्शन लाइव: आज शुरू होगी नीलामी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 के लिए मेगी ऑक्शन का दिन आ चुका है। आज दोपहर 12 बजे से नीलामी की शुरुआत होगी। शुक्रवार को 10 और नए खिलाड़ी ऑक्शन पूल में जोड़े गए हैं। इनको मिलाकर कुल 600 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। पहले 590 खिलाड़ियों पर बोली लगनी थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले कुछ सालों के लिए सभी फ्रेंचाइजी अपनी कोर टीमें कैसे मजबूत करती हैं।

08:39 AM, 12-FEB-2022

करोड़पति हो सकते हैं आवेश-शाहरुख
यह चूंकि मेगा नीलामी है और टीमों को कम से कम 18 खिलाड़ियों की जरूरत है तो भारतीय खिलाड़ियों (कैप्ड या अनकैप्ड) को टीमें हाथों हाथ लेंगी। यही वजह है कि पिछले साल पर्पल कैप जीतने वाले हर्षल पटेल का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है और वह इससे पांच गुना अधिक पा सकते हैं।

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर रहे आवेश खान का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है, लेकिन यह 50 गुना बढ़ सकता है। घरेलू क्रिकेटरों में एक शाहरुख खान, नीतीश राणा और राहुल त्रिपाठी पर नजरें होंगी। उन्हें स्टीव स्मिथ, जॉनी बेयरस्टो या इयोन मोर्गन जैसे दिग्गजों से अच्छे दाम मिल सकते हैं।

07:56 AM, 12-FEB-2022

10 नए खिलाड़ी जो जोड़े गए
जो नए 10 खिलाड़ी ऑक्शन से जोड़े गए हैं, उनमें भारत से अग्निवेश अयाची रोहन राणा, नीतीश रेड्डी, हार्दिक तमोड़े, मिहिर हिरवानी, सैराज पाटिल, मोनू सिंह शामिल हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के भी तीन अंडर-19 स्टार्स शामिल हैं। इसमें दोनों हाथ से गेंदबाजी करने वाले निवेथन राधाकृष्णन, लांस मॉरिस और एरॉन हार्डी शामिल हैं। इन सभी 10 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 20 लाख रुपये है।

07:44 AM, 12-FEB-2022

दीपक हुड्डा का बेस प्राइस बढ़ा
आईपीएल नीलामी के लिए 590 खिलाड़ियों के शॉर्टलिस्ट होने तक दीपक हुड्डा कैप्ड खिलाड़ी नहीं थे। इसका मतलब यह है कि उन्होंने तब तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था। हालांकि, शॉर्टलिस्ट होने से लेकर आज नीलामी होने तक के बीच में दीपक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे खेले हैं। अब उनकी कैटेगरी भी बदली गई है। हुड्डा की बेस प्राइस 40 लाख रुपये से बढ़कर 75 लाख रुपये की गई है। हुड्डा का टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन अच्छा रहा। ऐसे में उन पर भी अच्छी बोली लग सकती है।

07:42 AM, 12-FEB-2022

शुक्रवार को 10 और नए खिलाड़ी ऑक्शन पूल में जोड़े गए हैं। यह सभी खिलाड़ी अंडर-19 विश्व कप के स्टार्स हैं। इन्हें विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। इनको मिलाकर कुल 600 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। पहले 590 खिलाड़ियों पर बोली लगनी थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले कुछ सालों के लिए सभी फ्रेंचाइजी अपनी कोर टीमें कैसे मजबूत करती हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img