Tuesday, June 23, 2026
- Advertisement -

आईपीएल ऑक्शन 2022: 15.5 करोड़ में ईशान, 14 करोड़ में बिके चाहत, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में बेंगलुरु में हो रही है। नीलामी के दौरान ऑक्शनर ह्यू एडमीड्स लो ब्लड प्रेशर की वजह से बेहोश हो गए थे। अब चारू शर्मा ऑक्शन करा रहे हैं।

राहुल चाहर पर बोली लग रही है। उन्हें पिछली बार मुंबई इंडियंस ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा था। बेस प्राइस 75 लाख रुपये है।

कुलदीप को दिल्ली ने खरीदा

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जाम्पा अनसोल्ड रहे।

आदिल रशीद, मुजीब और ताहिर अनसोल्ड रहे

इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान अनसोल्ड रहे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर को भी कोई खरीदार नहीं मिला। मुजीब पिछली बार हैदराबाद की टीम में थे। वहीं, इमरान पिछली बार चेन्नई की टीम से खेले थे।

मुस्तफिजुर को दिल्ली ने खरीदा

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा। वे पिछली बार राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेले थे।

शार्दुल ठाकुर को दिल्ली ने खरीदा

भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पर बोली लगी। बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। शार्दुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वे पिछली बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेले थे।

भुवनेश्वर को हैदराबाद ने खरीदा

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर बोली लगी। बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। भुवनेश्वर कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा। पहले भी वह इसी टीम में थे।

मार्क वुड को लखनऊ ने खरीदा

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खरीदा है। उन्हें 7.5 करोड़ रुपये में लखनऊ ने खरीदा है। मार्क वुड के पास अच्छी गति है और लखनऊ की टीम इसका फायदा उठा सकती है।

हेजलवुड को बैंगलोर ने खरीदा

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पर बोली लगी। बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार वो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में थे। हेजलवुड को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।

ईशान के नाम जुड़ा रिकॉर्ड

इस नीलामी में अब तक ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। ईशान पर बोली लगाने के लिए नीता अंबानी की मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच लंबी होड़ चली। इसके बाद दूसरी सबसे लंबी लड़ाई निकोलस पूरन के लिए चली। पूरन को हैदराबाद ने 10.75 करोड़ में खरीदा। अब तक 37 खिलाड़ियों पर बोली लगी है और 29 खिलाड़ी बिके हैं।

फर्ग्यूसन को गुजरात टाइटंस ने खरीदा

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन पर बोली लगी। बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार फर्ग्यूसन को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा।

प्रसिद्ध कृष्णा को राजस्थान ने खरीदा

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पर बोली लगी। बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है। प्रसिद्ध को राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा। पिछली बार वह कोलकाता नाइट राइडर्स से खेल रहे थे। अब राजस्थान टीम की गेंदबाजी की कमान प्रसिद्ध के हाथों में होगी।

उमेश यादव अनसोल्ड रहे

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव अनसोल्ड रहे। उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।

दीपक चाहर को चेन्नई ने खरीदा

पिछली कुछ सालों में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले दीपक चाहर पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। इस बार भी उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा।

नटराजन को हैदराबाद ने खरीदा

टी नटराजन पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है। नटराजन को चार करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

इस नीलामी में ईशान के अलावा श्रेयस अय्यर, हर्षल पटेल और श्रीलंका के हसरंगा ही 10 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिके हैं। इस ऑक्शन में 10 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले हसरंगा पहले विदेशी खिलाड़ी हैं। ईशान आईपीएल ऑक्शन इतिहास में खरीदे गए दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले युवराज सिंह को 16 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था।

पूरन को हैदराबाद ने खरीदा

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये है। पूरन को पिछली बार पंजाब किंग्स ने खरीदा था। इस बार उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी की हॉरर वापसी, ‘रूह’ का ऐलान, 5 साल बाद फिर डराने को तैयार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Sunny Deol: ‘घायल’ के 36 साल पूरे, सनी देओल ने शेयर किया भावुक वीडियो, पिता धर्मेंद्र को किया याद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Raj Babbar: जैकी श्रॉफ ने राज बब्बर को 74वें जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं, पुरानी तस्वीर साझा की

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img