Monday, January 19, 2026
- Advertisement -

आईआरसीटीसी लेकर आया काशी विश्वनाथ धाम से पशुपतिनाथ की हवाई यात्रा का पैकेज

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: यात्रियों द्वारा नेपाल हवाई टूर पैकेज की अत्यधिक मांग को देखते हुये, आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा काशी विश्वनाथ धाम (वाराणसी) से पशुपतिनाथ (नेपाल) के लिये हवाई टूर पैकेज संचालित करने जा रहा है, जो दिनांक 25.12.23 से 29.12.23 तक संचालित किया जायेगा। 04 रात्रि/05 दिनों के इस यात्रा में यात्रियों को फ्लाइट से वाराणसी से काठमाण्डू एवं वाराणसी वापसी यात्रा की व्यवस्था की गई है। साथ ही काठमाण्डू से पोखरा की यात्रा भी हवाई माध्यम से कराई जायेगी एवं वापसी की यात्रा बस द्वारा करायी जायेगी।

यात्रा के प्रमुख दर्शनीय स्थलः

  • काठमाण्डू में पशुपतिनाथ मन्दिर, बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर, तिब्बती रिफ्यूजी सेंटर एवं गार्डन आॅफ ड्रीम्स
  • पोखरा में मनोकामना मन्दिर, विन्ध्यवासिनी मन्दिर, गुप्तेश्वर महादेव गुफा, हिमालय की पहाड़ियों में सूर्याेदय दर्शन विशेष आकर्षण होगा। सुविधायें
  • इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था एवं खाने हेतु भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट, लन्च एवं डिनर)

पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्तिः

  • तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0-36800/- प्रति व्यक्ति है।
  • दो व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0-37600/- प्रति व्यक्ति है।
  • एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0-46000/- प्रति व्यक्ति है।
  • प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू0-31300/- (बेड सहित) एवं मूल्य रू0-28200/- (बिना बेड के) प्रति व्यक्ति है।

इस पैकेज में सीमित स्थान ही उपलब्ध है एवं बुकिंग पहले आओ पहले पाओ आधार के पर की जाएगी।

उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ एवं वाराणसी स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आॅनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती हैे।

अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है:

लखनऊ- 8287930922ध्8287930902
वाराणसी-8595924274

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Shaniwar Ke Upay: शनि चालीसा के 5 अद्भुत लाभ, जो शनिवार को बदल सकते हैं आपका जीवन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img