Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया, मुठभेड़ जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। मौके से हथियार बरामद हुए हैं।

एक समाचार एजेंसी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुपवाड़ा के जुमागुंड गांव से कुछ आतंकी भारत की सीमा में प्रवेश करने की फिराक में हैं। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। आईजीपी कश्मीर ने बताया कि मारे गए दहशतगर्द प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे। आतंकियों की पहचान की जा रही है। मौके से हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया गया है।

बारामुला में जैश के तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर, पुलिस का जवान शहीद

इससे पहले, कल यानि बुधवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला के करीरी इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ में जैश-ए- मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मारा गिराया था। इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया। मारे गए तीनों आतंकी श्रीनगर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दहशतगर्दों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है।

इस साल अब तक 22 पाकिस्तानी आतंकी मारे गए

जम्मू-कश्मीर पुलिस और 52 आरआर के सेना के जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों ने बारामुला में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया है। वे पिछले तीन से चार महीनों से इस इलाके में सक्रिय थे। सुरक्षाबल लगातार उन पर नजर बनाए हुए थे। इस साल अब तक 22 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया है।

इससे पहले मंगलवार को कश्मीर में आतंकियों ने दो वारदातों को अंजाम दिया। श्रीनगर में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाया। वहीं, कुलगाम में दहशतगर्दों ने सीआरपीएफ और पुलिस की नाका पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। दोनों वारदातों में आतंकी भागने में सफल रहे थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img