जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के निर्माण में सहयोग के लिए हिंदू धर्म संगठन ने हल्दौर नगर में एक जन जागरण रैली निकाल कर सभी से मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील की। मगलवार की सुबह मंडी समिति परिसर से हिन्दू संगठनों द्वारा एक विशाल जन जागरण रैली का शुभारंभ किया गया। रैली रेलवे फाटक, टॉड मोहरा बाजार होती हुई नगर के मोहल्ला तोल्ला वाला, जमना वाला रईसान व खेड़ा व मुख्य बाजार से होती हुई मोहल्ला खेड़ा में पहुच कर सम्पन्न हुई।

नगर के मुख्य चौराहे पर राम भक्तों ने फूल की वर्षा कर रैली का स्वागत किया। रैली आयोजकों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए नगरवासियों से राम मंदिर निर्माण के लिए धन का सहयोग करने की अपील की। आयोजकों ने बताया कि मकर सक्रांति से धन संग्रह प्रारम्भ किया जाएगा।
जन जागरण रैली में आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू वाहिनी, बजरंग दल, भाजपा आदि सभी हिंदू संगठन के लोगों ने भाग लिया। रैली के आयोजन में पालिका अध्यक्ष अमर सिंह पम्मी, रघुराज सिंह नागर, जितेंद्र मारवाड़ी, विपिन शर्मा, नरेंद्र कुमार, प्रमोद चौहान, दीपक कुमार चानू, शिवम बजरंगी, दर्पण रावल, अतुल मारवाड़ी आदि का विशेष सहयोग रहा।

